MG EV Cars: इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड लगातार इंडियन कार बाजार में बढ़ रही है। ईवी कारों में सिंगल चार्ज पर हाई रेंज कार लवर्स की पहली पसंद है। इसी सेगमेंट में एमजी मोटर्स की नई कार आने वाली है। इस कार का नाम होगा MG 4 EV Car. यह कंपनी की न्यू जेनरेशन कार होगी, जिसमें अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन मिलेंगे।
इस फ्यूचरिस्टिक कार में 51 kWh और 64 kWh बैटरी पैक
इस फ्यूचरिस्टिक कार में 51 kWh और 64 kWh बैटरी पैक मिलने का अनुमान है। यह दमदार ईवी कार सड़क पर 170 PS की पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगी। कार का हाई बैटरी वर्जन 203 PS की पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। MG4 EV कंपनी की हाई स्पीड कार है, जिसमें WLTP-प्लेटफार्म मिलता है।
MG 4 EV Car
10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम
यह जानदार कार सामान्य चार्जर से भी चार्ज होगी। जानकारी के अनुसार कार 2.2kW के चार्जर से 20 घंटे में चार्ज होगी। वहीं, कार के 51 kWh बैटरी पैक फुल चार्ज होने में तकरीबन 26 घंटे का समय लेगा। MG4 EV में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
ये भी पढ़ें-5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार, सेडान की कीमत पर मिलेगी hyundai की यह नई ‘सुपर कार’
MG 4 EV Car में सात इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
MG 4 EV Car में सात इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। यह कार कनेक्टेड कार तकनीक के साथ आती है। इसमें वायरलेस फोन चार्जर जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। कार में सेफ्टी के लिए एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और एक 360-डिग्री कैमरा भी दिया गया है।
Hyundai Kona Electric और Kia EV6 को टक्कर
बाजार में यह कार Hyundai Kona Electric और Kia EV6 को टक्कर देती है। MG4 EV में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और लेन कीप असिस्ट जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम में हादसे का खतरा होने पर अलर्ट मिलता है।
MG 4 EV Car
एक बार फुल चार्ज होने पर 452 km की रेंज
Hyundai Kona Electric की बात करें तो यह कार बाजार में शुरुआती कीमत 25 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में 39.2 kWh का बैटरी पैक मिलता है। यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 452 km तक चलती है। कार सड़क पर 134.1 Bhp की पावर मिलती है। यह कार छह घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।
DC फास्ट चार्जर से महज 39 मिनट में चार्ज
यह पावरफुल कार 150 kW के DC फास्ट चार्जर से महज 39 मिनट में चार्ज हो जाएगी। MG 4 EV Car अप्रैल 2024 तक लॉन्च होगी। अनुमान है कि यह शुरुआती कीमत 30 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जाएगी। हालांकि कंपनी ने अभी इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
18 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
19 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
21 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
22 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines