5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार, सेडान की कीमत पर मिलेगी hyundai की यह नई 'सुपर कार'

2023 Hyundai Elantra N

2023 Hyundai Elantra N

विज्ञापन

Hyundai: लॉन्ग साइज लग्जरी कार का क्रेज कभी कम नहीं होता है। यह कारें स्टेटस सिंबल को भी दर्शाती हैं। इसी सेगमेंट में साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई नया धमाका करने वाली है। कंपनी 2023 Hyundai Elantra N लॉन्च करने की तैयारी में है।

स्पीड के लिए दिया गया यह शेप

जानकारी के अनुसार इस कार की कीमत इस सेगमेंट की अन्य कारों से कम होगी। वहीं, यह लगभग 14.6 Kmpl की माइलेज निकालेगी। Hyundai Elantra N 2023 में कंपनी 2 लीटर का दमदार पेट्रोल इंजन लॉन्च करेगी। यह हाई स्पीड कार होगी, जिसे खास aerodynamic शेप में बनाया गया है।

Advertisment

आरामदायक सीट मिलेंगे 

अनुमान है कि 2023 Hyundai Elantra N बाजार में शुरुआती कीमत 15 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। शुरुआत में इसका पेट्रोल वर्जन लॉन्च होगा। यह कार मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएगी। यह कंपनी की 5 सीटर लग्जरी कार होगी। इस कार में बेहद आरामदायक bucket seat and 10 mm lowered सीटिंग पोजिशन मिलेगी।

2023 Hyundai Elantra N

2023 Hyundai Elantra N

विज्ञापन

डुअल टोन कलर ऑप्शन

2023 Hyundai Elantra N आगामी Dec 2023 में पेश होगी। हालांकि कंपनी ने अपनी इस कार के बारे में कोई आधिरकारिक घोषणा नहीं की है। कार में डुअल टोन समेत अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन मिलेंगे। ELANTRA N बेहद शानदार लुक्स के साथ 280 ps की पावर मिलेगी।

2023 hyundai elantra n

2023 hyundai elantra n

विज्ञापन

8-स्पीड DCT समिशन मिलेगा 

यह जबरदस्त कार 8-स्पीड DCT और 6-स्पीड MT ट्रांसमिशन के साथ मिलेगी। यह पावरफुल कार हाई टॉर्क जेनरेट करेगी। यह जानदार कार 245 kmph की टॉप स्पीड देगी। कार में 19 इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे। हुंडई की यह नई कार Honda Civic Type R और Toyota GR Corolla सेगमेंट की कार है। यह कंपनी की वरना से एक कदम आगे होगी।

विज्ञापन

एडवासं फीचर्स से लैस होगी कार 

कार में बेहद अट्रैक्टिव ग्रिल लगाई गई है। इसमें एयरबैग समेत धाकड़ सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। कार में आरामदायक सस्पेंशन मिलेगी। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। 2023 Hyundai Elantra N में एलईडी लाइट और डीआरएल दिए जाएंगे। कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी ऑफर किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ