जर्मन कार कंपनी Mercedes-Benz ने भारत में अपनी सबसे खास कारों में से एक Mercedes-Maybach S 580e लॉन्च कर दी है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.35 करोड़ रुपये है. खास बात यह है कि यह भारत में कंपनी की पहली प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) Maybach है और कंपनी ने देश के लिए इसकी सिर्फ 30 यूनिट्स ही अलॉट की हैं. यानी भारत में केवल 30 ग्राहक ही इस खास Maybach को खरीद पाएंगे.
पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर
Mercedes-Maybach S 580e में 3.0-लीटर 6-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है. दोनों मिलकर 585 hp की पावर और 750 Nm का टॉर्क पैदा करते हैं. इतनी बड़ी और लग्जरी सेडान होने के बावजूद इसकी रफ्तार काफी तेज है. यह कार सिर्फ 4.8 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 250 kmph है.
बिना पेट्रोल के भी चलेगी कार
इस कार की खासियत इसका इलेक्ट्रिक ड्राइविंग मोड भी है. बैटरी में चार्ज मौजूद होने पर कार बिना पेट्रोल इंजन चलाए 140 kmph तक की स्पीड हासिल कर सकती हैं. यानी शहर में रोजाना के कई सफर इलेक्ट्रिक मोड पर भी किए जा सकते हैं.
98 km तक की इलेक्ट्रिक रेंज
कार में 22 kWh का बैटरी पैक दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, यह बैटरी केवल इलेक्ट्रिक मोड में 98 किलोमीटर तक की रेंज देती है. पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक सिस्टम को मिलाकर कार का WLTP माइलेज 34.48 kmpl बताया गया है. चार्जिंग के लिए इसमें 60 kW DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. Mercedes-Benz कार के साथ ग्राहकों को होम चार्जर भी दे रही है.
पीछे बैठने वालों के लिए फर्स्ट-क्लास केबिन
भारत में Mercedes-Maybach S 580e को सिर्फ 4-सीटर कॉन्फिगरेशन में बेचा जाएगा. पीछे की सीटों को खासतौर पर आराम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इनमें रीक्लाइनिंग सीट्स, फोल्डिंग टेबल्स, वायरलेस चार्जिंग और ऐसे कप-होल्डर्स मिलते हैं जो ड्रिंक को गर्म या ठंडा रख सकते हैं.
सीट में मिलेगा काफ मसाज का फीचर
लंबी दूरी के सफर में पीछे बैठने वाले यात्रियों के आराम का भी पूरा ध्यान रखा गया है. सीट्स में काफ मसाज फीचर दिया गया है, जिससे सफर के दौरान पैरों की थकान कम करने में मदद मिलती है. कार में 1,610 वाट का Burmester 4D साउंड सिस्टम भी मिलता है, जिसमें कुल 31 स्पीकर्स दिए गए हैं.
एक साथ मिलते हैं कई डिस्प्ले
केबिन में टेक्नोलॉजी की भी कोई कमी नहीं है. डैशबोर्ड पर MBUX सुपरस्क्रीन के साथ पैसेंजर के लिए अलग डिस्प्ले दिया गया है. इसके अलावा 3D ड्राइवर डिस्प्ले और हेड-अप डिस्प्ले भी मिलता है. इस तरह ड्राइवर और पीछे बैठे यात्रियों को लग्जरी के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी का अनुभव मिलता है.
गड्ढों के हिसाब से खुद एडजस्ट होता है सस्पेंशन
इस कार में स्मार्ट एयर सस्पेंशन दिया गया है.यह नेविगेशन डेटा की मदद से सड़की स्थिति और गड्ढों को पहचानकर सस्पेंशन को एडजस्ट कर सकता है जिससे केबिन के अंदर झटके कम महसूस हों. इसके अलावा रियर-एक्सल स्टीयरिंग भी मिलता है, जिसमें पीछे के पहिए 10 डिग्री तक घूम सकते हैं. इससे इतनी लंबी कार को तंग जगहों पर मोड़ना और पार्क करना आसान हो जाता है.
15 एयरबैग और Level-2 ADAS
सुरक्षा के लिए कार में 15 एयरबैग्स दिए गए हैं. इसके साथ Level-2 ADAS भी मिलता है, जो ड्राइविंग के दौरान कई तरह के ड्राइवर-असिस्टेंस फीचर्स उपलब्ध कराता है. इस तरह Mercedes-Maybach S 580e में पावर, इलेक्ट्रिक ड्राइविंग, फर्स्ट-क्लास लग्जरी और सेफ्टी का पूरा पैकेज दिया गया है.
ये भी पढ़ें- महंगी कारों वाला फीचर अब बजट में, इन 5 गाड़ियों में मिलती हैं वेंटिलेटेड सीट, कीमत बस 8.20 लाख से शुरू
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
9 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
12 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
16 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- Mercedes Benz
First published on:
Know More: Editorial Guidelines