हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

लग्जरी से भी कुछ ज्यादा, Mercedes-Maybach EQS 680 पेश, जानें कीमत और फीचर्स

विज्ञापन
Mercedes-Maybach EQS

SUV Car: Mercedes अपनी हाई लग्जरी कारों के लिए फेमस है। इसी सेगमेंट में कंपनी ने अपनी शानदार एसयूवी Mercedes-Maybach EQS 680 पेश की है। कंपनी की यह इलेक्ट्रिक कार है। जिसमें पावर और कम्फर्ट को प्रायोरिटी दी गई है।

21-इंच के बड़े अलॉय व्हील

मर्सिडीज-मेबैक ईक्यूएस 680 कंपनी की अल्ट्रा-लक्जरी SUV कार है। इसमें 21-इंच के बड़े अलॉय व्हील दिए जा रहे हैं। आप इसके 22-इंच के व्हील चुन सकते हैं। यह आप्शन सुविधा है। इसके अलवा इसके टेललाइट्स के लिए कंटीन्यूअस लाइट स्ट्रिप के साथ रियर में थोड़ा क्रोम देखने को मिलेगा। इसमें डुअल-टोन कलर ऑप्शन मिलेगी।

और पढ़िए – सिंगल चार्ज में 100 Km की रेंज, कीमत 70 हजार से कम, Elesco ईवी स्कूटर ने आते ही मचाई तबाही

Mercedes-Maybach EQS

महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है

Mercedes-Maybach EQS 680 पावरफुल कार है। यह महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। इस धाकड़ कार में 209 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह कार 600 km तक चलती है।

और पढ़िए – 5 लाख में बुक करें BMW X3 M40i, Bold Look के साथ मिल रहे Luxury Features, जानें कीमत

Mercedes-Maybach EQS

कार 649 BHP की पावर और 950 NM का पावर आउटपुट देती

कंपनी ने चीन के शंघाई में हो रहे ऑटो शो में पेश किया गया है। फिलहाल इसके भारत में लॉन्च करने और कीमत के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। सिर्फ इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर हैं। इसमें 4MATIC AWD सेटअप मिलता है। यह कार 649 BHP की पावर और 950 NM का पावर आउटपुट देती है। अनुमान है भारत में इसकी कीमत 3.50 करोड़ रुपये एक्स शोरूम रखी जा सकती है।

इंटीरियर में सुपर आरामदायक सीट हैं

Mercedes-Maybach EQS 680 में कंपनी ने नई टेक्नोलॉजी और फीचर्स दिए हैं। इंटीरियर में आरामदायक सीट हैं। सीट के आसपास विंडो, एसी और अन्य सुविधाओं के स्विच दिए गए हैं। बोनट पर मर्सिडीज थ्री-पॉइंट स्टार देखने को मिलेगा। इसके फ्रंट में ब्लैक पैनल है। इसमें 3डी लुक में सिग्नेचर क्रोम-प्लेटेड स्लैट्स हैं।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें