Mercedes-Benz Maybach EQS 680 इलेक्ट्रिक पेश, जानें कीमत और फीचर्स
Edited By Amit Kasana

Mercedes-Benz Maybach EQS 680 ev
Edited By Amit Kasana

Mercedes-Benz Maybach EQS 680 ev
Mercedes-Benz Maybach EQS 680: मर्सिडीज बेंज ने अपनी Maybach EQS 680 के इलेक्ट्रिक वर्जन से पर्दा उठा दिया है। यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 600 KM तक चलती है। यह 4 व्हील ड्राइव कार है और इसमें दो मोटर्स लगाई गई हैं जो इसे हाई परफॉमेंस देती हैं।
यह कार 649 bhp की पावर देती है। यह कार महज 4.1 सेकंड में 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। जर्मन कार कंपनी मर्सिडीज बेंज ने इसे हाल ही में चीन के शंघाई ऑटो शो में शोकेस किया है। फिलहाल यह कार भारत में कब लॉन्च होगी इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

कार 209 kmph की टॉप स्पीड देती है। कार को एलिट डिजाइन दिया गया है। इसके बोनट पर मर्सिडीज का सिग्नेचर थ्री स्पोक स्टार दिखेगा। इसमें 21 इंच के बड़े अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसके टेल लाइट पर क्रोम मिलेगा और इसमें डुअल टोन कलर ऑप्शन दिया जा रहा है।
इस लग्जरी कार में बैक सीट्स रैकलाइनर दिए गए हं। इसमें मैबैक डिजाइन्ड हाइपर स्क्रीन, बैक सीट पर अलग अलग दो 11.6 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। हर पैसेंजर अपने हिसाब से एसी का टेंपरेचर एडजस्ट कर सकता है। कार मेंशैंपेन बॉटल चिलर और ग्लास केसिंग दी गई है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.