Mercedes-Benz electric EQB: मर्सिडीज-बेंज इलेक्ट्रिक ईक्यूबी 2 दिसंबर को लॉन्च होने वाली है। यह मर्सिडीज-बेंज इंडिया की पहली सात-सीटर लक्जरी ईवी कार है। हालांकि यह यह इस साल मर्सिडीज-बेंज की तीसरी EV लॉन्च है। इससे पहले AMG EQS 53 4MATIC+ और EQS 580 4MATIC आ चुकी है।
Mercedes-Benz electric EQB
कंपनी के मुताबिक यह पहली बार है जब वह अपने आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) समकक्ष के साथ अपनी लक्जरी ईवी लॉन्च करने जा रहा है। मर्सिडीज-बेंज ईक्यूबी इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ ब्रांड उसी तारीख को जीएलबी भी लॉन्च करेगा।कंपनी का मानना है कि इससे भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ-साथ वह अपने एसयूवी उत्पाद पोर्टफोलियो को भी मजबू करेगा।
यहां बुक करें
जीएलबी एसयूवी को ‘मिनी जीएलएस’ कहा जाता है और जीएलएस के बाद यह कंपनी की दूसरी सात सीटों वाली एसयूवी होगी। मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने ईक्यूबी और जीएलबी दोनों की बुकिंग भी शुरू कर दी है। ग्राहक इन एसयूवी को ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट या अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। इन एसयूवी को ₹1.5 लाख की टोकन राशि पर बुक किया जा सकता है।
यह हैं फीचर्स
Mercedes-Benz electric EQB की अनुमानित कीमत करीब 55 लाख है। इसमें लंबे लोगों के लिए आसानी से बैठने की सुविधा है। इलेक्ट्रिक इंटेलिजेंस के साथ नेविगेशन मिलेगा। इसमें 64-रंग की केबिन लाइटिंग, बैकलिट डैश ट्रिम मिलता है। कार की बाहरी सतह पर aerodynamic lines हैं। जिससे इसे चलने में अधिक नियंत्रण मिलता है। कार में ऑनबोर्ड वर्चुअल वॉयस असिस्टेंट, MBUX आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिलेगा। इसमें फ्रंट और रियर इलेक्ट्रिक मोटर्स EQB 300 में 225 hp और EQB 350 में 288 hp कें होंगे। ऑल-व्हील ड्राइव के साथ तत्काल टॉर्क और तेज, सहज प्रतिक्रिया मिलेगी।
अभी पढ़ें – अब चालान कटने की नो टेंशन! बस फोन में डाउनलोड कर लें ये App
सबसे बड़ा एसयूवी पोर्टफोलियो
जहां EQB देश में मर्सिडीज के इलेक्ट्रिक रोडमैप को मजबूत करेगा, वहीं GLB अपने SUV पोर्टफोलियो को मजबूत करेगा। इन लॉन्च के साथ कंपनी का लक्ष्य अपने ग्राहकों को ड्राइवट्रेन और उत्पाद विकल्पों की एक श्रृंखला के साथ पेश करना है। मर्सिडीज-बेंज जीएलबी अपनी बहुमुखी और गतिशील शैली के साथ ब्रांड की एसयूवी विशेषताओं के साथ आएगी। वाहन को यंग इंडिया के लिए बनायाग या है। इसके लांन्च के बाद मर्सिडीज-बेंज के पास भारत में लक्जरी ऑटोमोटिव सेगमेंट में सबसे बड़ा एसयूवी पोर्टफोलियो होगा। इसकी दूसरी SUVs GLA से लेकर G-Class तक हैं.
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
12 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
17 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
19 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
20 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines