Mercedes AMG G 63 collector edition: जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज कल (12 June) को अपनी AMG G 63 का ‘कलेक्टर एडिशन’ को लॉन्च करने जा रही है। यह खास एडिशन होगा जो केवल समिति संख्या में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ऐसे में इस नए एडिशन की कीमत ज्यादा हो सकती है। कंपनी के मुताबिक ‘कलेक्टर एडिशन’ को मर्सिडीज-बेंज इंडिया और मर्सिडीज-बेंज रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंडिया ने मिलकर तैयार किया है। इसमें कई एडवांस्ड और जरूरी फीचर्स को जगह मिल सकती है। आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया इसमें देखने को मिल सकता है।
इंजन और पावर
मर्सिडीज-AMG G 63 ‘कलेक्टर एडिशन’ को खास ऐसे ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है जो स्टाइल के साथ परफॉरमेंस की चाहत रखते हैं। इसमें हैंडक्राफ्टेड 4.0-लीटर का V8 इंजन मिलेगा जो 576bhp की पावर और 850Nm का टॉर्क ऑफर करेगा । सबसे खास बात ये है कि इसमें 20bhp का अतिरिक्त पावर के लिए इसमें माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को शामिल किया जायेगा। इसके अलावा यह इंजन 9-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी लैस होगा। इस गाड़ी को मैन्युअल और पैडल शिफ्टर्स से कंट्रोल किया जा सकता है।सोर्स के मुताबिक नई मर्सिडीज-AMG G 63 ‘कलेक्टर एडिशन’ को भारत में करीब 4 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है।
क्या होगा खास?
मर्सिडीज-AMG G 63 ‘कलेक्टर एडिशन’ को खास ग्लॉसी ऑरेंज एक्सटीरियर पेंट कलर के साथ पेश किया जाएगा। इसमें नए अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। इसके अलावा इसके इंटीरियर के लिए नई थीम का इस्तेमाल किया जायेगा। इसकी सीटें बेहद आरामदायक होंगी साथ ही फुल बॉडी सपोर्ट मिलेगा। मर्सिडीज-AMG G 63 को इस साल ऑटो एक्सपो में भी पेश किया जा चुका है। अब देखना होगा भारत में इस गाड़ी को कब तक लॉन्च किया जा सकता है।
16 जून को Audi Q3 से उठेगा पर्दा
नई Audi Q3 को 16 जून के दिन पेश किया जायेगा। इस गाड़ी का टीजर इमेज आ चुका है। इस बार इसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 2022 में ऑडी Q3 को पेश किया गया था और अब साल 2025 में इसका नया मॉडल आ रहा है।
यह भी पढ़ें: Affordable CNG cars: ऑफिस जाने के लिए ये हैं सबसे किफायती CNG कारें, 34km का मिलेगा माइलेज
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
7 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
10 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
12 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines