Matter AERA 5000: नाम की तरह इस Ev Bike के फीचर्स भी दमदार, हादसा होने पर हेल्प सेंटर में करेगी  कनेक्ट, महज 2 घंटे में होती है चार्ज

Matter AERA 5000 price, Matter AERA 5000 mileage, auto news, ev bikes, bikes under 1.50 lakhs

फाइल फोटो

Matter AERA 5000: भरतीय बाजार में रोजाना एक से एक Ev Bike बाइक आ रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को Matter की AERA 5000 इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च हुई है। इस बाइक का डिफरेंट फीचर यह है कि इसमें इमरजेंसी एक्सीडेंड असिस्ट फीचर है। जिससे वाहन चलाते हुए सड़क पर किसी भी हादसा होने की स्थिति में यह सिस्टम चालक के लोकेशन को हेल्प सेंटर से कनेक्ट कर देगा।

विज्ञापन

6 सेकंड में 60 किलोमीटर तक की पकड़ती है स्पीड 

अहमदाबाद बेस्ड स्टार्टअप कंपनी Matter की यह दमदार Ev Bike महज 6 सेकंड में 60 किलोमीटर तक की गति पकड़ने की क्षमता रखती है। बाइक में पावरफुल 10 kW की बैटरी है। यह 4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से जुड़ी है। कंपनी दावा करती है कि इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज में 125Km तक चलेगी।

विज्ञापन

Matter AERA 5000

विज्ञापन

दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक 

बाइक में थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम, डुअल सेंसर सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाइक के दो वेरिएंट Aera 5000 और Aera 5000 Plus बाजार में उतारे गए हैं। Matter AERA 5000 1.43 लाख रुपये शुरूआती कीमत पर उपलब्ध (एक्स-शोरूम) है।

अलग-अलग राइडिंग मोड्स

बाइक की डिलीवरी जुलाई 2023 तक शुरू हो जाएगी। बाइक में इनबिल्ट एक्टिव कूलिंग सिस्टम, अलग-अलग राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। बैटरी सामान्य चार्जर से 5 घंटे में चार्ज होती है। वहीं, DC फास्ट चार्जर से महज 2 घंटे का ही फुल चार्ज हो जाती है।

विज्ञापन

यह फीचर्स भी हैं

  • वाई-फाई, ब्लूटूथ
  • रियल टाइम बैटरी कंजप्शन
  • सॉफ्टवेयर को ओवर द एयर (OTA) अपडेट
  • 7 इंच का LCD ट्चस्क्रीन
  • ऑपलाइन नेविगेशन, एक्सीडेंट डिटेक्शन और इमरजेंसी नॉटिफिकेशन
  • स्मार्टफोन कनेक्टिविटी

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ