Maserati MC Pura Coupe-Cielo Launch in India: Maserati ने अपनी मिड-इंजिन सुपरकार MC Pura भारत में लॉन्च कर दी है. यह V6 इंजन वाली लो-स्लंग कार Coupe और Cielo (ड्रॉप-टॉप) वेरिएंट में उपलब्ध है. Coupe की शुरुआती कीमत 4.12 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि Cielo की कीमत 5.12 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. MC Pura, MC20 का नया वर्जन है और इसमें कुछ डिजाइन बदलाव किए गए हैं.
डिजाइन और एक्सटीरियर में चेंज
MC Pura की शेप MC20 से मिलती-जुलती है, लेकिन इसके फ्रंट और रियर में छोटे-छोटे बदलाव किए गए हैं. नए ग्रिल का आकार डार्क फ्रेम के साथ ज्यादा एग्रेसिव लुक देता है. इसके अलावा, फ्रंट स्प्लिटर और हेडलाइट के नीचे एयर इंटेक्स को भी बड़ा और प्रमुख बनाया गया है. पीछे के बम्पर में भी हल्के बदलाव किए गए हैं ताकि इसे और स्कल्प्टेड लुक मिल सके.
नए बैज और कलर
कार के एक्सटीरियर बैज को अपडेट किया गया है. ग्रिल और C-पिलर पर लगे Trident लोगो और कार के दोनों साइड में MCPura स्क्रिप्ट के साथ व्हील कैप्स पर बैज भी मैजेंटा ह्यू और ब्लू मिका फ्लेक्स के साथ हैं. Coupe वेरिएंट में बैज ग्लॉसी, जबकि Convertible में मैट फिनिश के साथ दिए गए हैं, जो पेंट के साथ कंट्रास्ट बनाते हैं.
इंटीरियर और सीट डिजाइन
MC Pura के केबिन में लेजर-एटेड Alcantara अपहोल्स्ट्री दी गई है जिसमें वर्टिकल स्ट्राइप्स हैं. सीट डिजाइन को डबल-साइडेड बैकिंग के साथ नया रूप दिया गया है, जो लेयर्ड लुक के लिए अलग-अलग रंगों जैसे रेड और ब्लू का इस्तेमाल करता है. इसके अलावा केबिन में अन्य एलिमेंट्स MC20 के समान रखे गए हैं.
इंजन और परफॉर्मेंस
Maserati MC Pura में 3.0-लीटर ट्विन-टर्बो Nettuno V6 इंजन है, जो दोनों वेरिएंट्स (Coupe और Cielo) में 621 hp और 719 Nm टॉर्क पैदा करता है. पावर को रियर व्हील्स पर 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के जरिए भेजा जाता है.
परफॉर्मेंस के आंकड़े
Cielo वेरिएंट 0-100 km/h सिर्फ 3.0 सेकेंड में पहुंचता है, और इसकी टॉप स्पीड 325 km/h है. Coupe वेरिएंट इससे थोड़ा तेज है, जो 0-100 km/h सिर्फ 2.9 सेकेंड में पूरा करता है और इसकी भी टॉप स्पीड 325 km/h है.
ये भी पढ़ें- 2025 Thar Facelift: नए फीचर्स, दमदार लुक और सस्ती कीमत से मचाएगी धूम
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
11 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
14 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
16 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines