33km का माइलेज, 102% की ग्रोथ, Maruti की इस कार की डबल हुई सेल
दिसंबर 2024 में Wagon R की 17,303 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि साल 2023 की सामान अवधि में इस कार की केवल 8578 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

Maruti Wagon R sales dabble: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की सेल्स रिपोर्ट्स आ चुकी है। दिसंबर महीने में कंपनी की बिक्री बेहतर रही है। हर बार की तरह इस बार भी कंपनी की बिक्री में हैचबैक कार वैगनआर की अहम् भूमिका निभाई है। दिसंबर 2024 में Wagon R की 17,303 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि साल 2023 की सामान अवधि में इस कार की केवल 8578 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। ऐसे में कंपनी ने इस बार 8725 यूनिट्स की ज्यादा सेल की है। यानी इस बार कार की बिक्री में 102.71% की ग्रोथ देखने को मिली पिछले महीने इस कार का मार्केट शेयर 12.09% का रहा है। यह कार टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों में शामिल है।
WagonR को सबसे पहले 1999में लॉन्च किया गया था , इसमें भारत में अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। अब तक इसकी 32 लाख से ज़्यादा यूनिट्स बिकी चुकी है। WagonR में दो इंजन का ऑप्शन मिलता है जिसमें 1.0L और 1.2L लीटर पेट्रोल इंजन शामिल है। इसके अलावा इसमें CNG का भी ऑप्शन मिलता है। यह पेट्रोल मोड पर 25.19 km/l की माइलेज और CNG मोड पर 33.47 km/kg की माइलेज देती है।
वैगन-आर भारत में इसलिए भी सबसे ज्यादा बिकती है क्योंकि दूसरे ब्रांड्स की तुलना में मारुति का सर्विस नेटवर्क देश में सबसे बड़ा है। जानकारी ने हाल ही में अपना 5,000 वां सर्विस टचप्वाइंट खोला है। सिटी और हाईवे पर वैगन-आर को ड्राइव करना काफी इजी है। सेफ्टी के लिए इस कार में Dual एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, ESC और हिल होल्ड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Maruti WagonR का सीधा हुंडई ग्रैंड आई 10 से है। लेकिन कार अपने सेगमेंट की सबसे आरामदायक कार है। सिटी ड्राइव से लेकर हाईवे पर यह कार काफी बेहतर है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, टायरप्रेशर, सीट बेल्ट रिमाइंडर, ABS+EBD, सेन्ट्रल डोर लॉकिंग 17.14cm टच स्क्रीन डिस्प्ले ऑडियो, 4 स्पीकर्स, स्टीयरिंग व्हील पर ऑडियो कंट्रोलर, रियर AC वेंट और USB पोर्ट जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसमें 1.2l Kappa पेट्रोल इंजन लगा है। इस कार की कीमत 5.92 लाख रुपये से शुरू होती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: