Tata की रीढ़ की हड्डी बनी ये सस्ती SUV, एक महीने में बिक्री पहुंची 15 हजार के पार
Tata Punch: पिछले महीने टाटा पंच की 15,073 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि साल 2023 की समान अवधि में यह आंकड़ा 13,787 यूनिट्स की बिक्री का रहा रहा।
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

Tata Punch Sale: टाटा मोटर्स की बिक्री में अब धीरे-धीरे गिरावट का सिलसिला जारी है। ऐसे में कंपनी की कॉम्पैक्ट एसयूवी Punch ने बिक्री को थोड़ा संभाल कर रखा है। 6.13 लाख रुपये से शुरू होने वाली पंच ने एक बार टाटा की बिक्री को संभाल लिया है। पिछले महीने की सेल्स रिपोर्ट में इस गाड़ी की बिक्री बेहतर रही है। जबकि Nexon ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। आइये जानते हैं बीता महीना बिक्री के लिहाज से कैसा रहा टाटा मोटर्स के लिए…
पिछले महीने टाटा पंच की 15,073 यूनिट्स की बिक्री हुई. जबकि साल 2023 की समान अवधि में यह आंकड़ा 13,787 यूनिट्स की बिक्री का रहा रहा। इस बार कंपनी ने 1286 यूनिट्स की ज्यादा बिक्री की है जिसकी वजह से ग्रोथ में 9.33% का इजाफा देखने को मिला है। इसके अलावा Tata Nexon EV की 13,536 यूनिट्स की बिक्री है।

इंजन की बात करें तो पंच में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है जो 72.5PS की पावर और 103 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन पावरफुल होने के साथ बढ़िया माइलेज भी ऑफर करता है। इतना ही नहीं यह इंजन हर मौसम में बढ़िया प्रदर्शन करता है। डेली यूज़ के लिए पंच एक अच्छी कार साबित हो सकती है। इसकी सॉलिड बॉडी सेफ्टी का अहसास भी करवाती है।

पंच अपने सेगमेंट की पहली ऐसी SUV है, जिसे क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। यही कारण है कि टाटा पंच भारत में ज्यादा बिकती है। इस कार में 5 लोगों के बैठने की जगह मिलती है। छोटी फैमिली के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है। पंच की कीमत 6.13 लाख रुपये से शुरू होती है। फीचर्स की बात करें तो पंच में फ्रंट 2 एयरबैग्स, 15 इंच के टायर्स, इंजन स्टार्ट स्टॉप, 90 डिग्री ओपनिंग डोर्स, सेंट्रल लॉकिंग (Key के साथ, रियर पार्किंग सेंसर, ABS+EBD, फ्रंट पावर विंडो और टिल्ट स्टेयरिंग जैसे फीचर्स देखने को मिलते है पंच को आप पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक वर्जन में खरीद सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: