Maruti wagon r की कीमत पर मिलती हैं ये 2 गाड़ियां, 27 की माइलेज और 5 सीट

टाटा की इस पांच सीटर कार को Global NCAP सेफ्टी क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है, इसमें एलईडी हेडलाइट और टेललाइट दी गई है। कार में पावर विंडो और 16 इंच के टायर साइज ऑफर किए जा रहे हैं।

Maruti wagon r, Hyundai Exter, Tata Punch, Maruti wagon r price, Hyundai Exter price, Tata Punch price,

Maruti wagon r comparision with Hyundai Exter & Tata Punch: मारुति सुजुकी की वैगनआर कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक है। इस कार का बेस मॉडल 6.70 लाख रुपये में मिलता है। इसी प्राइस रेंज में बाजार में दो न्यू जनरेशन गाड़ियां Hyundai Exter और Tata Punch भी आती हैं। दोनों ही गाड़ियों में सीएनजी का ऑप्शन भी अवेलेबल है। वहीं, टाटा मोटर्स की पंच में तो इलेक्ट्रिक इंजन भी आता है। आइए आपको इन तीनों ही गाड़ियों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

Maruti Wagon R में 341 लीटर का बूट स्पेस मिलता है

कार में हाई पिकअप के लिए 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इस कार में 341 लीटर का बूट स्पेस आता है। कार में चार वेरिएंट अवेलेबल हैं और इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। हाई माइलेज के लिए कार का धाकड़ इंजन 90 PS की पावर और 89 Nm टॉर्क देता है। कंपनी का दावा है कि सीएनजी पर यह कार 34.05 km/kg तक की हाई माइलेज देती है। यह पांच सीटर कार है।

विज्ञापन

 

Wagon R में आते हैं ये फीचर्स

  • कार का सीएनजी वर्जन 7.77 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है।
  • ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं।
  • कार में आठ कलर ऑप्शन आते हैं।
  • कार का पेट्रोल वर्जन 25.19 kmpl की माइलेज देता है।

Hyundai Exter में 8 इंच का एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

कार में 1.2-लीटर का पावरफुल इंजन दिया गया है। जो हाई स्पीड के लिए 82 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इस कार का बेस मॉडल 6.12 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है। कार में रियर पार्किंग सेंसर और चाइल्ड एंकरेज सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। यह 5-स्पीड गियरबॉक्स कार है, जिसमें पेट्रोल पर 19.2 और सीएनजी पर 27.1 km/kg की माइलेज मिलती है।

विज्ञापन
Hyundai Exter Car 
Specifications
Price
Rs. 7.51 Lakh onwards
Mileage
19.2 to 27.1 kmpl
Engine 1197 cc
Fuel Type Petrol & CNG
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 5 Seater

 

Tata Punch में एलईडी हेडलाइट और टेललाइट

टाटा की इस कार को Global NCAP सेफ्टी क्रैश टेस्ट में 5 स्टार मिली हुई है। इसमें एलईडी हेडलाइट और टेललाइट दी गई है। इस कार में डुअल कलर ऑप्शन आता है। कार का बेस मॉडल 6.12 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है। टाटा की इस कार में पावर विंडो और 16 इंच के टायर साइज दिए गए हैं।

विज्ञापन

 

Tata Punch में आते हैं ये फीचर्स

  • दो ड्राइविंग मोड सिटी और ईको, सिटी में हाई पिकअप और ईको में बेहतर माइलेज मिलती है
  • इसमें 187 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है, जिससे संकरी जगहों से मोड़ना आसान है।
  • टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और रियर सीट पर एसी वेंट
  • छह एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है।
  • पंच का सीएनजी वर्जन 8.24 लाख रुपये ऑन रोड पर ऑफर किया जा रहा है।
  • 88 PS की पावर और 115 Nm का टॉर्क
  • इसका ईवी वेरिएंट 11.66 लाख रुपये ऑन रोड पर मिल रहा है।
  • यह कार CNG पर 26.99 km/kg की माइलेज देती है।
  • कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स
  • कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं।

 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ