Cars under 10 lakhs: इंडियन कार बाजार में 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली कारों की जबरदस्त डिमांड रहती है। इस सेगमेंट में Maruti Wagon R और Tata Tiago दो किफायती कीमत वाली हाई माइलेज गाड़ियां हैं। Wagon R में सीएनजी इंजन आता है, इस कार में ईवी का ऑप्शन नहीं है।
वहीं, Tata Tiago ईवी, सीएनजी और पेट्रोल तीन इंजन ऑप्शन में मिलती है। इसका ईवी वर्जन शुरुआती कीमत 8.43 लाख रुपये एक्स शोरूम में दिया जा रहा है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 315 km किलोमीटर तक की मैक्सिमम ड्राइविंग रेंज देती है। आइए आपको दोनों गाड़ियों के फीचर्स और माइलेज के बारे में बताते हैं।
Maruti Wagon R
यह कार शुरुआती कीमत 6.70 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार का सीएनजी वर्जन 7.77 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। इस कार में 341 लीटर का बूट स्पेस आता है। Maruti Wagon R में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, कंपनी का दावा है कि सीएनजी पर यह कार 34.05 km/kg तक की हाई माइलेज देती है। यह पांच सीटर कार है।
Wagon R के ये फीचर्स इसे बनाते हैं खास
- ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं।
- कार का पेट्रोल वर्जन 25.19 kmpl की माइलेज देता है।
- कार में चार वेरिएंट अवेलेबल हैं
- कार का धाकड़ इंजन 90 PS की पावर और 89 Nm टॉर्क देता है।
- कार में आठ कलर ऑप्शन आते हैं।
- यह कार 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है।
Tata Tiago
यह कार शुरुआती कीमत 6.97 लाख रुपये में आती है। कार में पांच वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं, इसका टॉप वेरिएंट 10.72 लाख रुपये में अवेलेबल है। कार में 15 इंच के डुअल अलॉय व्हील मिलते हैं। टाटा इसमें पांच कलर ऑप्शन देती है, यह कार 1.2 लीटर इंजन के साथ आती है। इसका सीएनजी वर्जन शुरुआती कीमत 8.10 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिल रहा है।
Tata Tiago EV
Tata Tiago में ये फीचर्स आते हैं
- 7 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।
- कार में 85 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क है।
- कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग मिली हुई है।
- Tata Tiago में 5 स्पीड गियरबॉक्स है।
- इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन दिए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Scorpio N की रफ्तार कम करने आई Toyota की नई कार, 8 सीट और वुडन पैनल, जानें इसमें क्या है खास?
ये भी पढ़ें: हॉलीवुड स्टाइल नई Mercedes Cabriolet से उठा पर्दा, जानें फीचर्स और इंजन की फुल डिटेल
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines