Maruti Wagon R में CNG, Tata Tiago में EV; दोनों की कीमत 7 लाख से शुरू 

Tata Tiago में पांच कलर ऑप्शन आते हैं, यह कार 1.2 लीटर इंजन के साथ मिल रही है। इसमें सीएनजी, पेट्रोल और ईवी तीन इंजन ऑप्शन आते हैं। वहीं, Maruti Wagon R में कंपनी सीएनजी पर 34.05 km/kg तक की माइलेज निकलने का दावा करती है।

Maruti Wagon R

Cars under 10 lakhs: इंडियन कार बाजार में 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली कारों की जबरदस्त डिमांड रहती है। इस सेगमेंट में  Maruti Wagon R और Tata Tiago दो किफायती कीमत वाली हाई माइलेज गाड़ियां हैं। Wagon R में सीएनजी इंजन आता है, इस कार में ईवी का ऑप्शन नहीं है।

विज्ञापन

वहीं, Tata Tiago ईवी, सीएनजी और पेट्रोल तीन इंजन ऑप्शन में मिलती है। इसका ईवी वर्जन शुरुआती कीमत 8.43 लाख रुपये एक्स शोरूम में दिया जा रहा है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 315 km किलोमीटर तक की मैक्सिमम ड्राइविंग रेंज देती है। आइए आपको दोनों गाड़ियों के फीचर्स और माइलेज के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

Maruti Wagon R

यह कार शुरुआती कीमत 6.70 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार का सीएनजी वर्जन 7.77 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। इस कार में 341 लीटर का बूट स्पेस आता है। Maruti Wagon R में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, कंपनी का दावा है कि सीएनजी पर यह कार 34.05 km/kg तक की हाई माइलेज देती है। यह पांच सीटर कार है।

विज्ञापन

Wagon R के ये फीचर्स इसे बनाते हैं खास

  • ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं।
  • कार का पेट्रोल वर्जन 25.19 kmpl की माइलेज देता है।
  • कार में चार वेरिएंट अवेलेबल हैं
  • कार का धाकड़ इंजन 90 PS की पावर और 89 Nm टॉर्क देता है।
  • कार में आठ कलर ऑप्शन आते हैं।
  • यह कार 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है।

Tata Tiago

यह कार शुरुआती कीमत 6.97 लाख रुपये में आती है। कार में पांच वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं, इसका टॉप वेरिएंट 10.72 लाख रुपये में अवेलेबल है। कार में 15 इंच के डुअल अलॉय व्हील मिलते हैं। टाटा इसमें पांच कलर ऑप्शन देती है, यह कार 1.2 लीटर इंजन के साथ आती है। इसका सीएनजी वर्जन शुरुआती कीमत 8.10 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिल रहा है।

विज्ञापन

Tata Tiago EV

Tata Tiago में ये फीचर्स आते हैं

  • 7 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।
  • कार में 85 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क है।
  • कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग मिली हुई है।
  • Tata Tiago में 5 स्पीड गियरबॉक्स है।
  • इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन दिए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Scorpio N की रफ्तार कम करने आई Toyota की नई कार, 8 सीट और वुडन पैनल, जानें इसमें क्या है खास?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ