Maruti 5 seater cng car details in hindi: मारुति सुजुकी की गाड़ियों में हाई माइलेज मिलता है। कंपनी हैचबैक सेगमेंट में कई गाड़ियां ऑफर कर रही है। कंपनी की एक मिड सेगमेंट फैमिली कार है Wagon R. इस कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है।
मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन मिलते हैं
Maruti की इस कार में 1.0 लीटर का इंजन मिलता है, यह कार 90 PS की पावर और 89 Nm टॉर्क जनरेट करती है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन ऑफर किए जा रहे हैं। इसमें एडजस्टेबल सीट और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज मिलती है। कार के टॉप वेरिएंट में अलॉय व्हील और टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम आता है।
Wagon R के 17850 यूनिट्स की सेल हुई
कंपनी अपने इस हाई सेल मॉडल में 1.2 लीटर इंजन का भी ऑप्शन दे रही है। कार का बेस मॉडल 5.54 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है, यह मॉडल फ्रंट पावर विंडो और स्टील व्हील के साथ आता है। कार का सीएनजी वर्जन 7.77 लाख रुपये ऑन रोड पर ऑफर किया जा रहा है। आंकड़ो के मुताबिक अप्रैल 2024 में Wagon R की कुल 17850 यूनिट्स की सेल हुई थी। जबकि मार्च 2024 में यह संख्या 16368 थी।
Wagon R में हिल होल्ड असिस्ट का फीचर
कंपनी का दावा है कि सीएनजी पर यह कार 34.05 km/kg तक की माइलेज देती है। कार में आठ कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। यह कार 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। Wagon R में हिल होल्ड असिस्ट का फीचर दिया गया है, जिससे पहाड़ी पर चलाने के दौरान कार कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कार में फैमिली के लिए 341 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। कार का पेट्रोल वर्जन 25.19 kmpl की माइलेज देता है।
ये भी पढ़ें: 10 लाख से कम कीमत में मिलती हैं ये धाकड़ SUV, 23 की माइलेज और एडवांस सेफ्टी फीचर्स
ये भी पढ़ें: सिंगल सीट, हॉलीवुड स्टाइल लुक्स, यह है Royal Enfield की 648cc की हाई पावर बाइक
संबंधित खबरें
Safari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines