Upcoming compact SUV: साल 2025 नई कारों के लिए काफी खास रहने वाला है। अगर आप एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। मारुति से लेकर महिंद्रा अपनी नई गाड़ियों को इस साल लॉन्च करने जा रही हैं। भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट काफी बड़ा है और यह सेगमेंट अब और तेजी से बढ़ रहा है। आइये जानते हैं उन गाड़ियों के बारे में जो इस साल दस्तक देने जा रही हैं…
Maruti Suzuki Fronx Hybrid
इस साल मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर एसयूवी Fronx का फेसलिफ्ट मॉडल लेकर आ रही है। इस बार इस एसयूवी में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी देखने को मिलेगी। नई Fronx में Z सीरीज 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा। यही इंजन इस समय कंपनी की स्विफ्ट और डिजायर को पावर देता है। माना जा रहा कि नई Hybrid हाइब्रिड की माइलेज 30kmpl के पार जा सकती है। इसकी कीमत 10 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
टाटा पंच को आये हुए अब काफी समय हो गया है। लेकिन इसके डिजाइन में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिले। डिजाइन और क्वालिटी के मामले में यह एसयूवी अभी भी निराश करती है। लेकिन अब माना जा रहा है कि कंपनी इसके डिजाइन में इस बार कई बड़े बदलाव कर सकती है। इतना ही नहीं इसके इंटीरियर में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लेकिन नई पंच में वही 1.2L का पेट्रोल इंजन मिलेगा। नया मॉडल मौजूदा मॉडल से थोड़ा महंगा हो सकता है क्योंकि इसमें 6 एयरबैग्स देखने को मिल सकते हैं।
महिंद्रा अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV 3XO को लॉन्च करने जा रही है। लेकिन इस बार यह इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी। फिलहाल इस गाड़ी की टेस्टिंग चल रही है। महिंद्रा XUV 3XO EV एक एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक SUV होगी जिसे XUV 4OO से नीचे रखा जाएगा। भारत में इसका मुकाबला टाटा नेक्सन EV और पंच EV से होगा। भारत में इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 12 से 15 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इसके डिजाइन में भी थोड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं…