320km तक की रेंज वाले ये हैं हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर! फुल चार्ज पर पूरे हफ्ते चलो

High range electric scooters: अगर आप एक ऐसा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं जिनकी रेंज ज्यादा हो और कीमत बजट में? तो यहां हम आपके लिए कुछ बेस्ट ऑप्शन लेकर आये हैं…

Eletric scooter
विज्ञापन

Simple One EV Scooter, Simple One EV Scooter price, Simple One EV Scooter mileage, ev scooters, scooters under 1 lakhs

विज्ञापन

Simple one-इलेक्ट्रिक स्कूटर

  • रेंज: 248km

सिंपल इलेक्ट्रिक का नया Simple electric स्कूटर आपकी पसंद बन सकता है। इसकी कीमत 1.66 लाख रुपये है। इसमें 5 kWh का बैटरी पैक मिलता है। सिंगल चार्ज में यह स्कूटर 248 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है। जबकि इसका पुराना मॉडल सिंगल चार्ज पर 212 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता था। नए मॉडल में 36 किलोमीटर की रेंज को बढ़ा दिया गया है। इसकी टॉप स्पीड 105km/h है । सिर्फ 2.77 सेकंड्स में यह स्कूटर 0-40km/h की स्पीड पकड़ लेता है। डिजाइन के मामले में यह स्कूटर पहले से ज्यादा स्मार्ट हुआ हुआ है।

Ola S1 Air Electric Scooter

विज्ञापन

Ola S1 Pro+

  • रेंज:320km

ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में अपने स्कूटर की नई रेंज को पेश किया है जिसमें Ola S1 Pro+ टॉप मॉडल है। इसमें 5.3kWh का बैटरी पैक दिया है जो सिंगल चार्ज पर 320km तक की रेंज ऑफर करता है। इस स्कूटर का डिजाइन स्मार्ट है और यह यूथ को काफी पसंद भी आता है। सेफ्टी के लिए इस स्कूटर में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। सिर्फ 2.01 सेकंड्स में यह स्कूटर 0-40km/h की स्पीड पकड़ लेता है। फुल चार्ज में इस 7  घंटे का समय लगता है। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छा स्कूटर साबित हो सकता है।

विज्ञापन

Ather Rizta

  • रेंज: 160 km

एथर एनर्जी का Rizta इलेक्ट्रिक भी एक अच्छा ऑप्शन है। इस स्कूटर में 3.7kWh का बैट्री पैक दिया गया है जो 160 किलोमीटर रेंज देने का दावा करता है। इस स्कूटर का डिजाइन ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से तैयार किया है। इस स्कूटर की कीमत 1.35 लाख रुपये से शुरू होती है। इस स्कूटर की सीट सबसे लंबी है जिसकी वजह से दो लोग बहुत ही आराम से इस पर बैठ सकते हैं। इसकी सीट के नीचे 34 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। Rizta में 7-इंच का टीएफटी स्क्रीन मिलती है जिसमें आपको नोटिफिकेशन अलर्ट्स, लाइव लोकेशन और गूगल मैप्स को सपोर्ट करता है।

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ