Maruti Swift discount details in hindi: मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली 5 सीटर कार में से एक Maruti Swift पर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस न्यू जनरेशन कार के ऑटोमैटिक वर्जन पर 38000, मैनुअल पर 33000 और सीएनजी वर्जन पर 18000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। बता दें कंपनी अपनी थर्ड जनरेशन Swift पर यह छूट दे रही है। हाल ही में कंपनी ने अपनी फोर्थ जनरेशन नई स्विफ्ट को लॉन्च किया था।
बता दें मई 2024 में Maruti की गाड़ियों में सबसे ज्यादा Swift के 19393 यूनिट्स की सेल हुई थी। आखिर इस कार में ऐसा क्या है जो सालों से यह कार लोगों की फेवरेट बनी हुई है। दरअसल, यह बजट कार है जो मिड सेगमेंट लेवल में किफायती दाम पर मिलती है। कार के सीएनजी इंजन ऑप्शन भी अवेलेबल है और यह हाई माइलेज और न्यू जनरेशन फीचर्स के साथ आती है।
किस महीने में कितनी बिकी Swift
माह बिक्री
दिसंबर 2023 11,843
जनवरी 2024 15,370
फरवरी 13,165
मार्च 15,728
अप्रैल 4,094
बेस वेरिएंट की कीमत 6.49 लाख रुपये एक्स शोरूम
Maruti Swift में 1.2 लीटर का इंजन दमदार पेट्रोल इंजन मिलता है। कंपनी अपनी इस कार के बेस वेरिएंट को 6.49 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर कर रही है। कंपनी के फोर्थ जनरेशन वर्जन का सीएनजी पावरट्रेन जल्द लॉन्च होगा। कंपनी का दावा है कि सीएनजी पर यह कार 34km/kg की हाई माइलेज देगी। हाई पावर के लिए कार में 82hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट होता है।
Maruti Swift के स्मार्ट फीचर्स
- मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन
- पेट्रोल पर 26 kmpl की माइलेज
- 6 वेरिएंट और 9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम
- छह एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
- डिजिटल कलस्टर और टॉप वेरिएंट में अलॉय व्हील
- एलईडी हेडलाइट और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज
ये भी पढ़ें: 31 की माइलेज, स्पोर्टी लुक, 5 लाख से कम कीमत पर गाड़ियों के ये 2 ऑप्शन
ये भी पढ़ें: 8 लाख से कम कीमत पर मिलती हैं ये 5 Seater गाड़ियां, हाई माइलेज और शानदार सेफ्टी फीचर्स
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines