32kmpl की माइलेज, किफायती कीमत, मारुति की इस कार पर मिल रहा 59000 रुपये का डिस्काउंट
Maruti की ये कार 5 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आती है, कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और डुअल कलर ऑप्शन अवेलेबल है।
Edited By Amit Kasana

फोटो क्रेडिट, गूगल
Edited By Amit Kasana

फोटो क्रेडिट, गूगल
Maruti Swift Discount and Mileage: मारुति सुजुकी इंडिया में अलग-अलग प्राइस रेंज में कई हैचबैक गाड़ियां ऑफर करती है। इसी सेगमेंट में कंपनी की एक स्पोर्ट्स लुक कार है Maruti Swift. दिवाली पर कंपनी अपनी इस कार पर 59000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है।
बता दें Maruti Swif में कंपनी 1.2-लीटर का इंजन ऑफर करती है। कंपनी जल्द ही इसके पूरी तरह इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड इंजन को पेश करने पर काम कर रही है। कार का बेस मॉडल (पेट्रोल) 6.49 लाख रुपये एक्स शोरूम पर मिलता है। ये कार ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों इंजन ऑप्शन में आती है।
कंपनी का दावा है कि कार का सीएनजी वर्जन 32.85 km/kg की माइलेज देता है। सीएनजी पर ये कार 69.75 PS की पावर और 101.8 NM का टॉर्क जनरेट करता है। इस कार में 5 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है, ये कार टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है। इस कार की लंबाई 3860mm, उंचाई 1520mm और चौड़ाई 1735mm है, जिससे ये स्टाइलिश लुक देती है।
Maruti Swift का पेट्रोल वर्जन 26 kmpl तक की माइलेज देता है। इस कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, कैमरा जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।
|
Maruti Swift 2024
|
Discount |
| Cash Discount | Up to Rs 20,000 |
| Exchange Bonus | Rs 15,000 |
| Additional Dealer Offer | Up to Rs 19,000 |
| Festive Booking Bonus | Up to Rs 5,000 |
| Total Benefits | Up to Rs 59,000 |
Maruti Swift में 6 वेरिएंट और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज दिया गया है। कार का टॉप मॉडल 11.55 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है। कंपनी इसमें 14 वेरिएंट ऑफर कर रही है। कार में 120kmph की टॉप स्पीड मिलती है, ये कार पहाड़ों पर हाई पावर के लिए 5700 आरपीएम जनरेट करती है। कार में हिल होल्ड असिस्ट का फीचर दिया गया है, जिससे उसे ढलान पर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कार में रिवर्स पार्किंग सेंसर और 9 कलर ऑप्शन मिलते हैं, ये कार डुअल कलर ऑप्शन में अवेलेबल है।
Maruti Swift को बाजार में Hyundai Exter और Tata Punch टक्कर करती है। Exter की बात करें तो ये कार 7.51 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलती है। ये हाई पावर कार है, जिसमें 1.2-लीटर का दमदार इंजन मिलता है। ये कार 150 kmph की टॉप स्पीड देती है, कार में पांच ट्रिम और 8 इंच के एचडी टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम आती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: