Hyundai Creta और Scorpio की जगह ग्राहकों ने जमकर खरीदी ये 7 सीटर कार, 26km का देती है माइलेज

Best Selling Car: टॉप 10 बेस्ट सेलिंग गाड़ियों की लिस्ट जारी हो गई है। इस बार ग्राहक Ertiga को खरीदने के लिए टूट पड़े हैं। बिक्री के मामले में इस कार ने हुंडई क्रेटा और महिंद्रा स्कॉर्पियो को भी पीछे छोड़ दिया है।

Maruti Ertiga

Best Selling Car in September 2024: भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 सेलिंग गाड़ियों की लिस्ट जारी हो गई है। लेकिन इस बार ग्राहकों ने 5 सीटर नहीं बल्कि 7 सीटर गाड़ी को चुना। जी हां हम बात कर रहे हैं Maruti Suzuki Ertiga के बारे में। पिछले महीने यह सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बनी है। यानी इस बार ग्राहक Ertiga को खरीदने के लिए टूट पड़े हैं। बिक्री के मामले में इस कार ने हुंडई क्रेटा और महिंद्रा स्कॉर्पियो को भी पीछे छोड़ दिया है।

Maruti Ertiga बनी ग्राहकों की पहली पसंद

पिछले महीने (सितंबर) Maruti Ertiga की 17,441 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि बीते साल सितंबर महीने में कंपनी ने Ertiga की 13,528 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस बार मारुति सुजुकी ने इसकी 3913 यूनिट्स ज्यादा बेची हैं। वहीं Creta की 15,902 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि mahindra Scorpio की 14,438 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

दमदार इंजन, बढ़िया माइलेज

परफॉरमेंस के लिए अर्टिगा में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है जो 102 bhp की पावर और 136.8Nm का टॉर्क देता करता है। यह इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है।  इसमें CNG  का भी ऑप्शन मिलता है। पेट्रोल मोड पर यह 20.51kmpl की माइलेज देती है जबकि CNG पर 26 km/kg की माइलेज देती है। माइलेज के लिहाज से अर्टिगा वैल्यू फॉर मनी है।

सेफ्टी के मामले फ्लॉप है Ertiga

मारुति सुज़ुकी अर्टिगा में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, एयरबैग्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर, रियर पार्किंग कैमरा, सीट बेल्ट प्री-टेंशनर और लोड लिमिटर जैसे फीचर्स दिए गये हैं। लेकिन इतने सेफ्टी फीचर्स होने के बाद भी यह आपको और आपकी फैमिली को बिलकुल भी सेफ्टी नही दे सकती, क्योंकि ग्लोबल एनकैप टेस्ट में अर्टिगा को सिर्फ एक-स्टार रेटिंग मिली है। अर्टिगा को एडल्ट सेफ्टी   के लिए 1 स्टार और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 2 स्टार की रेटिंग मिली है।

Kia Carens से है मुकाबला

मारुति अर्टिगा का इस समय सीधा मुकाबला Kia Carens से है जोकि एक 7 सीटर मॉडल है। Carens की एक्स-शोरूम कीमत 10.51 लाख रुपये से लेकर ​​19.66 लाख रुपये तक जाती है। इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। जल्द ही Carens का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च होने जा रहा है। कई बार इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ