Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी ने मिड-साइज सेडान कार Maruti Ciaz को अब डुअल-टोन में लॉन्च किया है। कंपनी अब इसमें पहले से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स देने का दावा कर रही है। जानकारी के मुताबिक कार में डुअल एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स, हिल-होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम है।
11.14 लाख रुपये है कीमत
इसके अलावा कार में इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम भी है। कार का नया वर्जन दो वेरिएंट मैनुअल और ऑटोमेटिक सेटिंग के साथ बाजार में उतारा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति सियाज डुअल टोन मैनुअल 11.14 लाख रुपये और मारुति सियाज डुअल टोन ऑटोमेटिक 12.34 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
और पढ़िए –Yamaha motor India: यामाहा ने लॉन्च की 4 बाइक, फीचर्स, डिजाइन पर लट्टू हुए युवा, जानें कीमत
और पढ़िए –Joy Mihos Electric Scooter के कई हुए दीवाने! जानिए खासियत और कीमत
इंजन है दमदार
कार का मैनुअल वर्जन 20.65 किलोमीटर और ऑटोमेटिक वर्जन 20.04 किलोमीटर प्रतिलीटर तक की माइलेज देगा कार में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन है। जो 103bhp की पावर और 138Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ मिलेगा।
यह है कलर ऑप्शन
कार डुअल टोन में ब्लैक रूफ के साथ पर्ल मेटैलिक ऑप्यूलेंट रेड, ब्लैक रूफ के साथ पर्ल मेटैलिक ग्रैंड्योर ग्रे और ब्लैक रूफ के साथ डिग्निटी ब्राउन कलर ऑप्शन के साथ मिलेगी। इसके अलावा सात मोनो टोन कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
6 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
9 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
13 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines