Maruti Suzuki victoria cbg Car: ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री अब तेजी से ऑप्शनल फ्यूल की ओर बढ़ रही है. इसी दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए Suzuki ने जापान मोबिलिटी शो 2025 में अपनी नई गाड़ी Victoris CBG पेश की है. खास बात यह है कि यह कार गोबर गैस यानी Compressed Biogas (CBG) से चलेगी. इस इनोवेटिव प्रोजेक्ट का मकसद है ईंधन के रूप में नई एनर्जी का इस्तेमाल बढ़ाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना.
क्या है Suzuki Victoris CBG?
Suzuki Victoris CBG असल में कंपनी की मौजूदा CNG मॉडल पर बेस्ड एक नई वैरिएंट है. इसमें CBG (Compressed Biogas) को मुख्य ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया गया है. यह बायोगैस डेयरी वेस्ट यानी पशु अपशिष्ट से तैयार की जाती है. कंपनी ने इस प्रोजेक्ट पर काम 2022 में शुरू किया था और अब यह तकनीक असल रूप में सामने आई है.
कैसे बनती है गोबर गैस (CBG)?
CBG पूरी तरह से रिन्यूएबल एनर्जी सोर्स है. यह प्राकृतिक गैस (CNG) से अलग है क्योंकि CNG जीवाश्म ईंधनों से बनती है, जबकि CBG पशु और जैविक कचरे से तैयार होती है. इसे पर्यावरण के लिए कार्बन-न्यूट्रल माना जाता है, यानी इसका उपयोग करने से प्रदूषण बहुत कम होता है. Suzuki भारत में कई डेयरी कोऑपरेटिव्स के साथ मिलकर छोटे बायोगैस प्लांट भी विकसित कर रही है, ताकि इस ऊर्जा को स्थानीय स्तर पर तैयार किया जा सके.
डिजाइन और टेक्नोलॉजी में भी इनोवेशन
Victoris CBG का डिजाइन काफी हद तक उसके CNG वर्जन जैसा ही है, लेकिन इसमें कुछ खास सुधार किए गए हैं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसमें अंडरफ्लोर गैस टैंक दिया गया है, जिससे बूट स्पेस यानी लगेज रखने की जगह बढ़ गई है. इसके अलावा, इस प्रोटोटाइप मॉडल पर Suzuki Compressed Biomethane Gas के खास डीकल्स लगाए गए हैं, जो इसे बाकी वर्जनों से अलग बनाते हैं.
कंपनी की मल्टी-पावरट्रेन स्ट्रेटेजी
Suzuki ने Victoris प्लेटफॉर्म को इस तरह डिजाइन किया है कि इसे कई तरह के पावरट्रेन में बदला जा सके. यही वजह है कि यह मॉडल पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड, CNG और अब CBG चारों ऑप्शन में काम कर सकता है. इसका मतलब है कि कंपनी आने वाले समय में एक ही कार को अलग-अलग फ्यूल पर चलाने की सुविधा दे सकती है.
ये भी पढ़ें- कार में जरूर लगवाएं Dashcam, ये बचा सकता है आपकी जान और पैसा
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
7 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines