कार में जरूर लगवाएं Dashcam, ये बचा सकता है आपकी जान और पैसा
Written By Mikita Acharya

Photo- News 24 GFX
Written By Mikita Acharya

Photo- News 24 GFX
Why Dashcam is important: भारत में गाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, और इसके साथ ही बढ़ रहे हैं सड़क हादसे और ट्रैफिक से जुड़ी परेशानियां. ऐसे माहौल में अगर आप अपनी कार और खुद की सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं, तो डैशकैम (Dashcam) लगाना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है. यह छोटा-सा डिवाइस आपकी कार का साइलेंट गार्ड बनकर हर सफर की रिकॉर्डिंग रखता है. लेकिन इसे खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों को समझना बहुत जरूरी है.
नाम से ही समझ आता है कि डैशकैम यानी Dashboard Camera, जो कार के डैशबोर्ड या विंडशील्ड पर लगाया जाने वाला छोटा कैमरा होता है. इसका काम कार के चलते समय सामने के पूरे व्यू को लगातार रिकॉर्ड करना है.
जब आप ड्राइव कर रहे होते हैं, तो यह कैमरा सड़क की हर घटना को कैप्चर करता है- चाहे वो कोई एक्सीडेंट हो, ट्रैफिक विवाद या अप्रत्याशित घटना. इस तरह, यह न सिर्फ सुरक्षा देता है बल्कि जरूरत पड़ने पर सबूत (Evidence) के रूप में भी काम आता है.
कई बार सड़क पर हादसा हो जाए, तो साबित करना मुश्किल होता है कि गलती किसकी थी. ऐसे हालात में डैशकैम बहुत काम आता है. यह घटना को ठीक वैसे ही रिकॉर्ड करता है जैसी हुई थी. अगर किसी ने आपकी कार को टक्कर मारी या झूठा आरोप लगाया, तो डैशकैम की वीडियो फुटेज आपका पक्ष मजबूत कर सकती है. यह रिकॉर्डिंग इंश्योरेंस क्लेम में भी मदद करती है, क्योंकि कंपनियों को सबूत के रूप में साफ़ वीडियो मिल जाती है.
मार्केट में आज डैशकैम के सैकड़ों मॉडल उपलब्ध हैं, लेकिन हर कैमरा आपकी जरूरतों के हिसाब से सही नहीं होता. खरीदने से पहले इन बातों पर ध्यान देना जरूरी है-
डैशकैम एक ऐसा डिवाइस है जो कार की सुरक्षा, इंश्योरेंस क्लेम और कानूनी मामलों में आपकी मदद कर सकता है. यह सिर्फ एक एक्सेसरी नहीं, बल्कि एक जरूरी इन्वेस्टमेंट है, खासकर ऐसे समय में जब सड़कों पर अनिश्चित घटनाएं आम हो चुकी हैं. अगर आप अपनी गाड़ी और खुद की सुरक्षा को लेकर सचेत हैं, तो डैशकैम जरूर लगवाएं क्योंकि सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: