Maruti Upcoming New CNG Cars: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अब अपनी नई CNG कारें भारत में लॉन्च करने जा रही है। सोर्स के मुताबिक टाटा मोटर्स की तरह अब मारुति सुजुकी की भी Twin CNG टेक्नोलॉजी को अपनी कारों में शामिल करेगी। अब तक कंपनी की कारों में एक बड़ा CNG सिलेंडर मिलता आ रहा है जिसकी वजह से बूट स्पेस लगभग खत्म हो जाता है। अब दो छोटे सिलेंडर होने से डिग्गी (बूट) का स्पेस काफी अच्छा मिलेगा। इस समय भारत में मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स की CNG कारों की ही काफी डिमांड है।
टीजर हुआ जारी
मारुति सुजुकी ने नई Brezza CNG और Fronx CNG का टीजर जारी किया है। इसमें CNG का स्टीकर भी देखा जा सकता है, जो यह बताता है कि दोनों कारें फैक्टरी फिटेड CNG किट के साथ आएंगी। वीडियो के आखिर में Coming Soon लिखा है। लेकिन तारीख को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
जल्द ही इनकी लॉन्चिंग का भी खुलासा हो जाएगा। जानकारी ये भी है कि मारुति स्विफ्ट सीएनजी, फ्रोंक्स सीएनजी और ब्रेजा सीएनजी में ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जायेगा । रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रेजा और फ्रोंक्स के सीएनजी मॉडल ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आ सकते हैं।
Twin सिलेंडर CNG टेक्नोलॉजी
भारत में सबसे पहले टाटा मोटर्स ने ही Twin CNG सिलेंडर को बाजार में उतारा था। अब इस टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि बूट में स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है क्योंकि सिलेंडर का साइज़ छोटा (दो छोटे टैंक) हो जाता है। आप आसानी से बूट को इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप ट्रिप पर भी जा रहे हैं तो काफी सामान अपने साथ लेकर जा सकते हैं।
भारत में बढ़ रहा है CNG कारों की डिमांड
इस समय भारत में CNG कारों की डिमांड लगातर बढ़ रही।देश में मारुति और टाटा की ही कारें इस समय सबसे ज्यादा बिक रही है। इन दोनों की कार कंपनियों के पास CMG कारों की रेंज सबसे ज्यादा है। टाटा मोटर्स की अल्ट्रोज, टिगोर, टियागो और पंच में Twin सिलेंडर मिलते हैं जोकि iCNG टेक्नोलॉजी के नाम से हैं। काफी सारा बूट स्पेस इनमें मिल जाता है।
यह भी पढ़ें: Tata Curvv का क्यों हो रहा है इंतजार? क्या भारत में शुरू होगा सस्ती कूपे कारों का दौर ? जानें
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
13 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines