Maruti Suzuki Swift: मारुति स्विफ्ट इस समय देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हैचबैक कार है। नए अवतार में यह कार थोड़ा निराश करती है। लेकिन बिक्री के मामले में यह कार इस समय सबसे आगे है। पिछले महीने(October 2024) कंपनी ने इसकी 17,539 यूनिट्स की बिक्री जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 20,598 यूनिट्स की बिक्री का था। इस बार इस कार की बिक्री में 15% की गिरावट देखने को मिली है, लेकिन उसके बाद भी यह सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार बन गई है। स्विफ्ट पेट्रोल इंजन के साथ CNG में भी उपलब्ध है।
इंजन और पावर
स्विफ्ट में Z सीरीज का पेट्रोल इंजन लगा है जो 82 hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन तरह मौसम में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखता है। इतना ही नहीं अब इस इंजन से 14% ज्यादा माइलेज भी मिलेगी। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स से लैस है। इसके अलावा यह कार CNG में भी उपलब्ध है जो CNG मोड में 70 PS की पावर और 102 NM का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। ये वही इंजन है जो स्विफ्ट पेट्रोल को पावर देता है।
यह भी पढ़ें: Toyota Vellfire में ऐसा क्या खास? आमिर, अलिया के बाद अब अक्षय कुमार ने ख़रीदा
कीमत की बात करें तो पेट्रोल स्विफ्ट की कीमत 6.49 लाख रुपये से लेकर 9.64 लाख रुपये तक जाती है। जबकि स्विफ्ट CNG की कीमत 8.19 लाख रुपये से शुरू होती है। कीमत के मामले में यह थोड़ी महंगी कार है, क्योंकि इससे कम कीमत में एक कॉम्पैक्ट SUV आसानी से मिल जाएगी।
सेफ्टी के लिए नई स्विफ्ट के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग्स, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, ESC, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स लगे हैं। एक तरह जहां नई डिजायर का क्रैश हुआ इसमें उससे 5 स्टार रेटिंग वहीं स्विफ्ट को आये अब काफी समय हो गया लेकिन अभी तक इसका कोई टेस्ट नहीं हुआ है। ऐसे में यह कार कितनी सेफ है इस बारे में भी कुछ भी जानकारी नहीं मिली है।
नेक्स्ट जनरेशन स्विफ्ट का केबिन प्रीमियम है। इसमें 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर और पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार की सीटें स्पोर्टी हैं। स्पेस की इसमें कमी देखने को नहीं मिलेगी। कार में रियर AC वेंट की सुविधा मिलती है।
यह भी पढ़ें: Driving in Fog: कोहरे में गाड़ी चलाते समय ना करें ये गलतियां, वरना पड़ सकता है भारी
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
49 mins agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
22 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines