Maruti Suzuki Swift: मारुति सुजुकी अपनी गाड़ियों में हाई माइलेज के लिए जानी जाती है। यही वजह है कि बीते जुलाई में टॉप 5 बिक्री होने वाली कारों में चार मारुति की हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले महीने Maruti Swift की सबसे अधिक 17,896 यूनिट्स की सेल हुई। कंपनी की यह धाकड़ हैचबैक कार है। जो शुरुआती कीमत 5 लाख 99 हजार रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिलती है।
Hyundai Creta की 14,062 यूनिट्स की सेल हुई
जानकारी के अनुसार Swift के अलावा दूसरे नंबर पर Maruti की Baleno 16,725 यूनिट्स बेची गई। वहीं, तीसरे नंबर पर Maruti Brezza की 16,543 यूनिट्स की ब्रिकी हुई। इसके बाद Maruti Ertiga की 14,352 यूनिट्स और Hyundai Creta की 14,062 यूनिट्स की सेल हुई है।
ये भी पढ़ेंः CNG लवर्स की बल्ले-बल्ले, महज 7 लाख में लॉन्च हुई Tata Punch CNG, अब Hyundai Exter का क्या होगा?
फाइल फोटो
कार में रियर पार्किंग सेंसर मिलते हैं
Maruti Suzuki Swift में कंपनी 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन देती है। इसमें सीएनजी वर्जन भी आता है। कार का टॉप वेरिएंट 9.03 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। यह दमदार कार 90 PS की माइलेज और 113 Nm का टॉर्क देता है। कार में रियर पार्किंग सेंसर मिलते हैं।
कार में तीन डुअल टोन और छह मोनोटोन कलर
कार में तीन डुअल टोन और छह मोनोटोन कलर ऑप्शन मिलते हैं। कार में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें ऑटोमेटिक का भी ऑप्शन है। कार में 268 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। कार का पेट्रोल वर्जन 22.56 kmpl की माइलेज और CNG MT वेरिएंट 30.90 km/kg की माइलेज देता है।
कार का Hyundai Grand i10 Nios और Renault Triber से मुकाबला
बाजार में यह कार Hyundai Grand i10 Nios और Renault Triber से मुकाबला करती है। Maruti Suzuki Swift का सीएनजी वेरिएंट 77.5 पीएस की पावर और 98.5 एनएम का टॉर्क देती है। इसमें स्टार्ट/स्टॉप फ़ंक्शन है। इस कार में 7 इंजच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः Invicto या Alcazar कौन सी SUV को लेना आपके लिए फायदे का सौदा?, यहां जानें फुल कंपैरिजन
Maruti Suzuki Swift में क्रूज़ कंट्रोल और ऑटो एसी का फीचर
कार में ड्राइवर सीट एडजस्टेबल फीचर, एबीएस और हिल-होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। Maruti Suzuki Swift में क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो एसी और एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी हेडलाइट्स मिलती है। इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग और ईबीडी और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
जुलाई टॉप 5 सेलिंग कार की
1 Maruti Swift 17,896
2 Maruti Baleno 16,725
3 Maruti Brezza 16,543
4 Maruti Ertiga 14,352
5 Hyundai Creta 14,062
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 hr agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
4 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
1 day agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines