कार जैसे स्मूथ gear shifts के साथ Maruti ने लॉन्च किया लाइट कमर्शियल व्हीकल Super Carry

super carry

super carry

विज्ञापन

Maruti Super Carry: मारुति सुजुकी किफायती दामों में धांसू माइलेज देने वाले लाइट कमर्शियल व्हीकल के लिए जानी जाती है। इसी कड़ी में Maruti Suzuki India Limited ने Super Carry (LMV) के अपडेट वर्जन को लॉन्च किया है। Super Carry में 1.2 लीटर का एडवांस K-Series ड्यूल जेट और ड्यूल VVT इंजन का विकल्प मिलता है।

मिनी ट्रक में 4-cylinder इंजन जो सिटी, पहाड़ और खराब रास्तों के लिए बेस्ट 

इस मिनी ट्रक में 4-cylinder इंजन है जो सिटी, पहाड़ और खराब रास्तों के लिए बनाया गया है। इसमें 59.4kW की मोटर लगाई गई है जो 80.7PS की पावर और 6000 rpm की क्षमता रखती है। यह इंजन 104.4Nm कर पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-speed मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है।

Advertisment
super carry

super carry

 

विज्ञापन

ग्राहकों की व्यवसायिक जरूरतों को पूरा करेगा

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, मार्केटिंग एंड सेल्स शशांक श्रीवास्तव ने कहा- ‘मारुति सुजुकी हमेशा ऐसे उत्पादों की पेशकश करने में विश्वास रखती है, जो ग्राहकों की अपेक्षाओं से अधिक हों’। उन्होंने कहा यह मिनी-ट्रक ग्राहकों की व्यवसायिक जरूरतों को पूरा करेगा।

विज्ञापन

स्मूथ गियर शिफ्ट और बेहतर राइड कम्फर्ट 

Super Carry में फ्रंट डिस्क ब्रेक, रिवर्स पार्किंग सेंसर और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें कार जैसे स्मूथ गियर शिफ्ट और बेहतर राइड कम्फर्ट दिया गया है। इसमें ड्राइविंग और ब्रेक के दौरान आराम के लिए फ्लैट सीट डिजाइन मिलता है। इसमें S-CNG 5 लीटर पेट्रोल टैंक है। यह 4.14 लाख एक्स शोरुम कीमत पर बाजार में उपलब्ध है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ