Maruti Suzuki Car Discount: जनवरी महीने में अगर आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं ? तो यह महीना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस महीने मारुति सुजुकी अपनी कारों पर लाखों रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। Baleno से लेकर Invicto पर इस महीने आप बड़ी बचत कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति डीलरशिप पर साल 2024 का पुराना स्टॉक बचा हुआ है, जिसे क्लियर करने के लिए डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। आइये जानते हैं किस कार पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट…
मारुति ने दिया पुराने स्टॉक पर भारी
मारुति सुजुकी अपनी फैमिली कार Invicto पर इस समय काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस कार पर आप पूरे 2.15 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यह यह ऑफर इसके साल 2024 मॉडल पर दिया जा रहा है। जबकि साल 2025 मॉडल पर आप पूरे 1.15 लाख रुपये तक की बचत कर कर सकते हैं।
इसके अलावा अगर आप इस महीने Jimny SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो आप इस गाड़ी पर पूरे 1.90 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यह यह ऑफर इसके साल 2024 मॉडल पर दिया जा रहा है। जबकि साल 2025 मॉडल पर आप पूरे 25 हजार रुपये तक की बचत कर कर सकते हैं। ये दोनों ही कारें मारुति सुजुकी की सबसे फ्लॉप कारें हैं। इनकी कीमत ज्यादा होने के कारण इनकी बिक्री में इजाफा नहीं हो पाया और डीलरों के पास पुराना स्टॉक बचाता चला गया। इन दोनों करों को खरीदने से पहले इनकी टेस्ट ड्राइव जरूर लें…
यह भी पढ़ें: 5.99 लाख में नई Tata Tigor हुई लॉन्च, डिजायर और अमेज पर पड़ेगी भारी!
इंजन की बात करें तो Jimny में 1.5 लीटर का K सीरीज का पेट्रोल इंजन दिया है। कंपनी का दावा है कि एक लीटर में यह 16.94 किलोमीटर तक की माइलेज ऑफर करती है। यह 4 व्हील ड्राइव के साथ आती है। यह साइज़ में कॉम्पैक्ट है लेकीन बॉडी सॉलिड है।
इसके अलावा मारुति सुजुकी अपनी ग्रैंड विटारा माइल्ड हाइब्रिड एसयूवी पर आप इस महीने आप पूरे 1.13 लाख रुपये का डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। पुराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए Ignish पर 77100 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि बलेनो पर पूरे 62100 रुपये और CIaz पर 60,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं Fronx Turbo पर 50,000 रुपये तक का ऑफर दिया जा रहा है। डिस्काउंट का फायदा उठाने के लिए डीलर से बात करें। यह डिस्काउंट 31 जनवरी तक ही लागू रहेगा।
सोर्स: gaadiwaadi
यह भी पढ़ें: सबसे हाई-टेक फीचर्स के साथ नई Pulsar RS 200 हुई लॉन्च, कीमत 1.84 लाख से शुरू
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines