5.99 लाख में नई Tata Tigor हुई लॉन्च, डिजायर और अमेज पर पड़ेगी भारी!

टाटा मोटर्स ने अपनी सेडान कार टिगोर (Tata Tigor) को अपडेट करके बाजार में पेश है। कंपनी ने इसकी बुकिंग्स भी शुरू कर दी है। कार की एक्स-शो रूम कीमत 5.99लाख रुपये से शुरू होती है।

Tigor front

2025 Tata Tigor: ऑटो एक्सपो 2025 से ठीक पहले टाटा मोटर्स ने अपनी सेडान कार टिगोर (Tata Tigor) को अपडेट करके बाजार में पेश है। कंपनी-शो रूम  कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है।  कार का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी डिजायर और होंडा अमेज से होगा। नई टिगोर के  इंजन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। आइये जानते हैं क्या कुछ खास इस कार में मिलने वाला है।

इंजन और पावर

नई Tigor के इंजन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस कार में वही पुराना 3 सिलिंडर, 1.2L का पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। नई टियागो के फीचर्स के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। नया मॉडल जनवरी में होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया जाएगा।

डिजाइन में नयापन

टाटा मोटर्स ने नई Tigor के डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किया हैं। लेकिन इसके फ्रंट ग्रिल में नयापन देखने को मिलता है। इके लब्सबंपर के डिजाइन में नयापन है। कार में लगे टायर्स नए डिजाइन में हैं। इस कार के साइज़ में कोई बदलाव नहीं किया गया है। और ऐसी जानकारी मिली है कि इसके इंटीरियर में भी कोई बदलाव नही हुआ है इस कार में साइज़ को पहले जैसा ही रखा गया है।

फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो नई टिगोर में सेफ्टी के लिए ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, डुअल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स मिलते हैं। नए मॉडल में नयापन बहुत ज्यादा नहीं है। इसमें 7.0-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा जो एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करेगा। कार में काफी अच्छा साउंड सिस्टम दिया है।

होंडा अमेज और मारुति डिजायर से होगा मुकाबला

नई टिगोर का असली मुकाबला अमेज और डिजायर से होगा। डिजायर की कीमत 6.79 लाख रुपये है जबकि होंडा अमेज की कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है। दोनों ही कारों में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है दोनों ही कारें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और EBD जैसे टॉप सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। कीमत के मामले में ये दोनों ही कारें नई टिगोर से काफी महंगी हैं। ऐसे में नई टिगोर को वैल्यू फॉर मनी कहना भी गलत नहीं होगा…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ