हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Maruti की यह सुपर कार, 32 की माइलेज और कीमत बस इतनी सी!

विज्ञापन
Maruti Suzuki S-Presso

Maruti Suzuki S-Presso: मेट्रो सिटी में हमें ऐसी कार चाहिए जो संकरी जगहों से आसानी से निकल सके। इसमें हाई माइलेज हो और यह वह किफायती कीमत में भी मिलेग। मारुति सुजुकी की इसी सेगमेंट में धाकड़ कार है S-Presso. खास बात यह है कि इस कार में पेट्रोल और सीएनजी दोनों इंजन ऑप्शन ऑफर किए जा रहे हैं।

कॉम्पैक्ट एसयूवी की फील

कार शुरुआती कीमत 4.26 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। इसका बॉक्सी लुक इसे किसी कॉम्पैक्ट एसयूवी की फील देता है। कार में 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन है। यह जानदार इंजन 66 bhp की पावर देता है। Maruti Suzuki S-Presso में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इसमे 6 कलर ऑफर किए जाते हैं।

ये भी पढ़ें-Maruti की यह कार देखी क्या?, बिग साइज SUV लुक और लग्जरी फीचर्स

Maruti S-Presso 5 seater हैचबैक कार

Maruti S-Presso 5 seater हैचबैक कार है। इसका टॉप मॉडल 6.12 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। इसके फिलहाल चार ट्रिम Std, LXi, VXi(O) और VXi+(O) ऑफर किए जाते हैं। कार में 89 Nm का टार्क उत्पन्न होता है, जो सड़क पर हाई स्पीड प्रदान करता है। कार में हिल-होल्ड असिस्ट का फीचर है।

ये भी पढ़ें-Maruti की इस इलेक्ट्रिक कार का सबको इंतजार, 550 km की रेंज और कीमत ….

CNG में 32.73 km/kg की माइलेज

Maruti Suzuki S-Presso मार्केट में Renault Kwid से मुकाबला करती है। इसमें स्टार्ट/स्टॉप बटन, स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्पीड अलर्ट और माउंटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। पेट्रोल में यह कार 25.30 kmpl की माइलेज देता है। CNG में यह कार 32. (hotcanadianpharmacy.com) 73 km/kg की माइलेज देता है।

ये भी पढ़ें-Raksha Bandhan 2023 पर बहन को दें यह ई स्कूटर गिफ्ट, 1700 रुपये प्रतिमाह है किस्त

54000 हजार रुपये का डिस्काउंट

इस स्टाइलिश कार में ऑटो गियर शिफ्ट, 14 इंच के व्हील, सी शेप के टेल लैंप्स और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम मिलते हैं। Maruti S-Presso में सेफ्टी के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग, एबीएस और फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिलते हैं। 31 अगस्त तक कंपनी अपनी इस कार में 54000 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है।

व्हीलबेस 2380 mm

Maruti S-Presso की लंबाई 3565 mm की है, इसकी चौड़ाई 1520 mm की है और हाइट 1553 mm है। कार का कुल वजन 736 kg है और व्हीलबेस 2380 mm है। जिससे कार को कंट्रोल करना और कम जगह से निकालना आसान है। कार की ग्राउंट क्लीयरेंस 180 mm है। इसमें 27 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। इसमें 270 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

ये भी पढ़ें-Tata की यह नई कार अगले माह भरेगी रफ्तार, 24 की माइलेज और कीमत बस इतनी सी!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें