Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी इन दिनों अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Jimny को लेकर काफी परेशान है। पिछले 6 महीने से लगातार इसकी बिक्री में गिरावट देखने को मिल रही है। गिरती बिक्री को उठाने के लिए मारुति ने Jimny पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर पेश किया है। इसी के साथ ग्रैंड विटारा पर भी काफी अच्छा डिस्काउंट दिया है। कंपनी को उम्मीद है इससे बिक्री में इजाफा होगा।
कीमत और ऑफर
Maruti Jimny की कीमत 12.74 लाख रुपये से शुरू होती है। यह 4 व्हील ड्राइव के साथ आती है। इस महीने इस पर 2.50 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा ही। साथ ही ग्रैंड विटारा पर भी इस महीने 1.03 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस एसयूवी की कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है। डिस्काउंट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए मारुति शोरूम से सम्पर्क करें। डिस्काउंट सिर्फ 15 जुलाई तक लागू है।
Jimny की गिरती बिक्री
| Month | Sales No. |
| Jan 2024 | 163 |
| Feb 2024 | 322 |
| Mar 2024 | 318 |
| Apr 2024 | 257 |
| May 2024 | 274 |
| Jun 2024 | 481 |
क्यों गिर रही है Jimny की बिक्री
Maruti Jimny का डिजाइन काफी अच्छा है, लेकिन यह काफी कॉम्पैक्ट नजर आती है। इसमें 1462cc का पेट्रोल इंजन लगा है। साथ ही इसमें स्पेस भी थोड़ा कम है जिसकी वजह से ग्राहक अब Jimny से दूर हो रहे हैं। अगर कंपनी Jimny की कीमत सही रखती तो आज इतने बड़े डिस्काउंट की जरूरत नहीं पड़ती। Jimny का मुकाबला Mahindra Thar से है, लेकिन थार के आग जिमनी की एक भी नहीं चली।
| इंजन | पावर |
| इंजन कैपेसिटी | 1462cc पेट्रोल इंजन |
| पावर | 105PS |
| टॉर्क | 134Nm |
| ट्रांसमिशन | 5 स्पीड मैनुअल |
| ट्रांसमिशन | 4 स्पीड ऑटोमैटिक |
इंजन और माइलेज
Maruti Jimny की एक्स-शो रूम कीमत 12.74 लाख रुपये से लेकर 14.79 लाख रुपये तक जाती है। इसमें 1.5 लीटर का K सीरीज का पेट्रोल इंजन दिया है। एक लीटर में यह 16.94 km तक की माइलेज ऑफर करती है।
Maruti Grand Vitara की गिरती बिक्री
पिछले 6 महीने में ग्रैंड विटारा की बिक्री लगातार गिर रही है। पिछले महीने कंपनी ने इसकी सिर्फ 9,679 यूनिट्स की ही बिक्री की थी… लगातार गिर रही बिक्री को उठाने ले लिए कंपनी ने इस पर डिस्काउंट ऑफर किया है। इस साल मई में कंपनी ने इसकी सिर्फ 9,736 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि अप्रैल में सबसे कम 7,651 यूनिट्स की ही बिक्री हुई थी।
| Month | Sales No. |
| Jan 2024 | 13,438 |
| Feb 2024 | 11,002 |
| Mar 2024 | 11,232 |
| Apr 2024 | 7,651 |
| May 2024 | 9,736 |
| Jun 2024 | 9,679 |
ग्रैंड विटारा के फीचर्स
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा एक दमदार SUV है। फीचर्स की बात करें तो इसमें पैनोरमिक सनरूफ, हेडअप डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट्स, 9 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए हैं। ग्रैंड विटारा में 1.5 लीटर पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड और 1.5 लीटर पेट्रोल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन मिलता है। यह सेल्फ चार्जिंग टेक्नॉलजी से लैस है। यह गाड़ी 27.97kmpl तक की माइलेज ऑफ़र करती है।
ग्रैंड विटारा में 5 लोगों के बैठने की जगह मिलती है। सिटी और हाईवे पर इसका प्रदर्शन काफी अच्छा है। इसमें बॉडी रोल की समस्या बिलकुल भी नहीं है। बढ़िया माइलेज के चलते यह खूब पसंद की जा रही है लेकिन हुंडई क्रेटा के आने के बाद इसकी बिक्री ने तेजी से गिरावट देखने को मिली है।
क्या आएगा फेसलिफ्ट मॉडल ?
ऐसी खबरें आ रही हैं कि मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा के फेसलिफ्ट मॉडल पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि इसे अगले साल होने वाले ऑटो एक्सपो में पेश किया जाएगा। लेकिन मारुति की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी अभी नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें: आ गई दुनिया की पहली CNG Bike…अब आएगा सीएनजी स्कूटर! इंस कंपनी से मिला अपडेट कर देगा खुश
संबंधित खबरें
लॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
45 mins agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
5 hrs agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
7 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
1 day agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
1 day agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines