Next Gen Maruti Dzire: भारत की प्रमुख वाहन निर्माता Maruti Suzuki जल्द ही नई कॉम्पैक्ट सेडान कार Dzire का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक नया मॉडल अब दिवाली के बाद लॉन्च किया जाएगा। इस बार नई डिजायर में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। इस बार अपने सेगमेंट की बाकी की कारों को तगड़ी टक्कर देगी। इतना ही नहीं इस नई कार में सेफ्टी को लेकर कई अच्छे फीचर्स भी देखने को मिलने वाले हैं।
कब होगी लॉन्च
ताजा जानकारी के मुताबिक मारुति सुजुकी की नई जनरेशन Dzire फेसलिफ्ट को भारत में अब 11 नवंबर को लॉन्च कर सकती है जबकि इससे पहले यह तारीख 4 नवंबर थी। लगातार इस नए मॉडल को लेकर खबरें आ रही हैं। लाखों डिजायर लवर्स इसके लॉन्च को लेकर उत्साहित है। इस बार नई डिजायर में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स को जगह मिल सकती है। डिजायर मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान कार है।
नया Z-Series इंजन
बेहतर परफॉरमेंस और माइलेज के लिए नई डिजायर में नया Z-Series का 3 सिलेंडर इंजन मिलेगा जो करीब 82 hp और 112 Nm का टॉर्क ऑफर करेगा। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स से लैस होगा। यही इंजन इस समय मौजूदा स्विफ्ट को भी पावर ऑफर करता है। कंपनी ने इस इंजन को खास बेहतर माइलेज और सॉलिड परफॉरमेंस के लिए डिजाइन किया है।
जैसा कि हमने बताया कि Z-Series का ये इंजन स्विफ्ट में भी लगा है तो, इस इंजन से 26kmpl की माइलेज ऑफर करता है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि यही इंजन डिजायर में लगने के बाद करीब 25km से 27kmpl तक की माइलेज ऑफर कर सकता है।
CNG में नई डिजायर!
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नई डिजायर का CNG वर्जन भी भारत में किया किया जाएगा। सोर्स के मुताबिक नई डिजायर CNG मोड पर 30-32km/kg तक की माइलेज ऑफर कर सकती है। लेकिन जहां टाटा अपनी कारों में Twin CNG टैंक ऑफर कर रही है तो वहीं मारुति सुजुकी अभी भी एक बड़ा CNG टैंक अपनी कारों शामिल कर रही है। उम्मीद है इस बार नई डिजायर में भी twin CNG टैंक में पेश किया जा सकता है।
ADAS सेफ्टी फीचर्स
नई डिजायर में इस बार सेफ्टी पर खास ध्यान दिया गया है। इस बार नई डिजायर में पहली बार 6 एयरबैग्स देखने को मिलेंगे। इतना ही नहीं इसमें ADAS (Advanced Driving Assistance Systems) को सेफ्टी फीचर्स मिल सकता है। पहली बार हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा नए मॉडल में सनरूफ को भी जगह मिल सकती है।
कितनी होगी कीमत ?
मौजूदा समय डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 6.56 लाख रुपये से शुरू होती है। लेकिन अब नए मॉडल में कई सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया जा रहा है ज्सिकी वजह से गाड़ी की कॉस्ट बढ़ जागती है। नए मॉडल की कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए मॉडल में एक्स्ट्रा और एडवांस्ड फीचर्स को की वजह से इसकी कीमत सोर्स के मुताबिक नए मॉडल की कीमत थोड़ी ज्यादा रह सकती है । भारत में इस कार का सीधा मुकाबला होंडा अमेज और हुंडई AURA से होगा।
यह भी पढ़ें: 330km की माइलेज वाली बजाज CNG बाइक की भारी डिमांड
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
16 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
18 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
20 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
22 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 day agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines