330km की माइलेज वाली बजाज CNG बाइक की भारी डिमांड,113% की हुई ग्रोथ

Bajaj Freedom 125: सितंबर महीने की सेल्स रिपोर्ट्स के मुताबिक बजाज फ्रीडम 125 की बिक्री में 113% की बढ़ोतरी देखने को मिली। बिक्री में इतनी ज्याद ग्रोथ इस बात की तरफ संकेत दे रहे कि ग्राहकों को ये बाइक खूब पसंद आ रही है।

Bajaj CNG Bike (3)

Bajaj Freedom 125: बजाज ऑटो की पहली CNG की बाइक की डिमांड लगातार बढ़ रही है। कुछ महीने पहले बाजार में आई इस बाइक के बिक्री ने नए रिकॉर्ड बना लिए हैं। सितंबर महीने की सेल्स रिपोर्ट्स के मुताबिक बजाज फ्रीडम 125 की बिक्री में 113% की बढ़ोतरी देखने को मिली। बिक्री में इतनी ज्याद ग्रोथ इस बात की तरफ संकेत दे रहे कि ग्राहकों को ये बाइक खूब पसंद आ रही है। बजाज ऑटो लिमिटेड भी फ्रीडम 125 की उपलब्धता उन सारी जगहों पर बढ़ा रही है, जहां सीएनजी मिलना आसान है। चलिए, आपको बीते सितंबर की बजाज फ्रीडम 125 सेल्स रिपोर्ट के बारे में जानकारी देते हैं।

113% की ग्रोथ

बजाज फ्रीडम की बिक्री की बात करें तो पिछले महीने कंपनी ने इसकी 19639 यूनिट्स की बिक्री जबकि इसी अगस्त में इस बाइक की 9215 यूनिट्स की बिक्री हुईं। ऐसे में इस बार बिक्री में 113% की जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली है। बजाज ऑटो ने इस बाइक को कुछ ही महीने पहले ही लॉन्च किया था और आज यह देश की 7वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बन गई है।

कीमत और फीचर्स

बजाज फ्रीडम CNG बाइक 3 वैरिएंट में मिलेगी। इसके Carribean Blue, Cyber White, Ebony Black/Grey और Racing Red कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं।

Freedom 125 Drum: 95,000 रुपये

Freedom 125 Drum LED: 1.05 लाख रुपये

Freedom 125 Disc LED: 1.10 लाख रुपये

Bajaj CNG Bike

Bajaj CNG Bike

किफायती इंजन

बजाज फ्रीडम में 125cc का इंजन दिया है, जो 9.5 PS का पावर और 9.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। 125cc में यह अकेला ऐसा इंजन है, जो CNG+ पेट्रोल पर काम करता है। बजाज फ्रीडम 125 में 2 किलोग्राम का ही CNG सिलेंडर दिया है और फुल टैंक पर यह 200 किलोमीटर चलेगी।

2 ही लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे यह बाइक 130 किलोमीटर तक चलेगी। कुल मिलाकर यह बाइक 330 किलोमीटर (CNG+ पेट्रोल) तक चलेगी। इस बाइक में फीचर्स की भी कोइन कमी नहीं है। राइडर्स की सुविधा के लिए इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल स्पीडोमीटर, हैंडलबार पर CNG और पेट्रोल शिफ्ट करने का बटन, USB पोर्ट, सबसे लंबी सीट और गियर शिफ्ट इंडिकेटर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

बजाज ने इस बाइक के फ्यूल टैंक को काफी मजबूत बनाया है और इसके चारों तरफ एक मजबूत फ्रेम भी दिया है। टक्कर लगने के बाद भी CNG टैंक की पोजीशन चेंज नहीं होगी। इतना ही नहीं CNG गैस लीक भी नहीं होगी, यानी राइडर के लिए यह पूरी तरह से सेफ है।  बाइक के फ्रंट टायर्स में डिस्क ब्रेक और रियर टायर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ