हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

11,000 में शुरू हुई नई स्विफ्ट की बुकिंग, इस बार होगी सेफ? या फिर कहलाएगी टिन का डिब्बा

नई स्विफ्ट की प्री-बुकिंग्स आज से शुरू हो गई है। ग्राहक इसे 11,000 रुपये देकर बुक कर सकते हैं। स्विफ्ट अपने सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय कार है लेकिन सेफ्टी के मामले में यह बाद कमजोर कार है।

विज्ञापन

Maruti Suzuki Swift: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी नई स्विफ्ट की प्री-बुकिंग्स आज से शुरू कार दी है। ग्राहक इसे 11,000 रुपये देकर बुक कर सकते हैं। स्विफ्ट अपने सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय कार है, लेकिन सेफ्टी के मामले में यह बेहद कमजोर कार साबित हुई है। यानी एक्सीडेंट हुआ तो आपको यह बिलकुल भी सेफ नहीं रख पाएगी।

क्योंकि भारत में मौजूदा स्विफ्ट को ग्लोबल NCAP में 1 स्टार रेटिंग मिली थी। ऐसे में नया मॉडल कितना सेफ होगा, इसका पता आने वाले दिनों में लग जाएगा। लेकिन नई स्विफ्ट को बुक करने से पहले यह भी जान लीजिये कि यह देश की सबसे अनसेफ कार रही है। यानी सवाल आपका और आपकी फैमिली का है।

कैसे हो नई स्विफ्ट ?

मारुति सुजुकी की तरफ से अभी तक नई स्विफ्ट को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन सोर्स के मुताबिक नई स्विफ्ट के डिजाइन में काफी बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। इसके फ्रंट लुक से लेकर साइड लुक और रियर प्रोफाइल को पूरी तरह से बदल दिया जाएगा।  इसके अलावा इसके इंटीरियर में भी नयापन देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

इंजन

नई स्विफ्ट में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है। माना जा रहा है कि इसे Tune किया जाएगा ताकि बेहतर माइलेज और पावर मिल सके। इस बार इस कार में हाइब्रिड तकनीक को भी शामिल किया जाएगा, अब यदि ऐसा हुआ तो कार की माइलेज तो बढ़ जायेगी साथ ही कीमत में भी बड़ा फर्क आएगा। सेफ्टी के लिए नई स्विफ्ट में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

क्या नई स्विफ्ट के लिए करें इंतजार  ?

विज्ञापन

मारुति सुजुकी  की स्विफ्ट भले की कमाई के मामले में आगे हो लेकिन सेफ्टी और क्वालिटी में यह सबसे खराब कारों से एक है। ऐसे में अगर नई स्विफ्ट बेहतर क्रैश टेस्ट रेटिंग के साथ आती है तो इसके बारे में विचार किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: 25 पैसे में चलने वाली बाइक भारत में कब होगी लॉन्च ? जानें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola