हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

लॉन्च से पहले ही नई Brezza ने मचा दिया धमाल! भारत NCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, फीचर्स देख रह जाएंगे हैरान

मारुति सुजुकी की नई Brezza ने लॉन्च से पहले बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इस कार को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.

विज्ञापन
लॉन्च से पहले Brezza ने जीत लिया भरोसा, Bharat NCAP से मिली 5-स्टार रेटिंग

नई कार खरीदते समय अब सिर्फ माइलेज और फीचर्स ही नहीं बल्कि सेफ्टी भी लोगों की पहली पसंद बन गई है. ऐसे में मारुति सुजुकी की नई Brezza ने लॉन्च से पहले ही ग्राहकों का भरोसा जीत लिया है. 24 जुलाई 2026 को लॉन्च होने जा रही इस SUV को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसके साथ ही इसमें कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं, जो ड्राइविंग को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाने में मदद करेंगे.

यह रेटिंग एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) दोनों कैटेगरी में दी गई है। कंपनी के लिए यह लगातार पांचवीं ऐसी कार है, जिसे Bharat NCAP से 5-स्टार रेटिंग हासिल हुई है. नई Brezza की आधिकारिक रूप से आज लॉन्च होगी.

ग्राहकों के लिए क्यों खास है Bharat NCAP रेटिंग?

Bharat NCAP की रेटिंग बताती है कि दुर्घटना की स्थिति में कोई गाड़ी अंदर बैठे लोगों को कितनी सुरक्षा देती है. जितनी ज्यादा स्टार रेटिंग होती है, गाड़ी को उतना ही सुरक्षित माना जाता है. यही वजह है कि नई कार खरीदते समय कई ग्राहक इस रेटिंग को सबसे अहम मानते हैं. इससे ये भी पता चलता है कि कार में सफर कर रहे बड़े लोगों के साथ बच्चों की सुरक्षा का स्तर कितना बेहतर है.

विज्ञापन

मिलेंगे कई नए एडवांस सेफ्टी फीचर्स

नई Brezza में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो ड्राइवर की सुरक्षा और सुविधा दोनों को बेहतर बनाते हैं. इसमें ब्लाइंड स्पॉट वॉर्निंग के साथ लेन चेंज अलर्ट दिया गया है, जो साइड या पीछे चल रही गाड़ियों की जानकारी देता है. रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट पार्किंग से बाहर निकलते समय पीछे से आने वाले वाहनों के बारे में पहले ही चेतावनी देता है.

इसके अलावा फ्रंट पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इमेंरजेंसी स्टॉप सिग्नल और सेफ एग्जिट वॉर्निंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. ये सभी फीचर्स रोजमर्रा की ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित बनाने में मदद करते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- E20 पेट्रोल से बढ़ी टेंशन! 10 लाख रुपये के बजट में खरीदें ये 4 दमदार डीजल कारें, माइलेज भी मिलेगा शानदार

सेफ्टी फीचर्स की पूरी लिस्ट

6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट वॉर्निंग, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, सेफ एग्जिट वॉर्निंग, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, फ्रंट पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), 360 डिग्री व्यू कैमरा, EBD के साथ ABS, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज, रिवर्स पार्किंग सेंसर, रियर पार्किंग कैमरा, रियर डिफॉगर और रियर वाइपर.

विज्ञापन

ARENA सेफ्टी शील्ड के तहत मिलेंगी ये सुविधाएं

मारुति सुजुकी नई ब्रेजा के सबी वेरिएंट्स में ARENA सेफ्टी शील्ड के तहत 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दे रही है. इसके अलावा हिल होल्ड असिस्ट के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) और बच्चों की सीट लगाने के लिए ISOFIX एंकरेज जैसे फीचर्स भी सभी वेरिएंट्स में मिलेंगे. कंपनी का कहना है कि ये सभी सेफ्टी फीचर्स अलग-अलग सड़क और मौसम की परिस्थितियों में यात्रियों की सुरक्षा को बेहतर बनाने में मदद करेंगे.

ये भी पढ़ें- Hero HF Deluxe हुई सस्ती, कंपनी ने घटाई कीमत, अब सिर्फ इतने में खरीदें शानदार माइलेज वाली बाइक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola