हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Invicto या Alcazar कौन सी SUV को लेना आपके लिए फायदे का सौदा?, यहां जानें फुल कंपैरिजन

विज्ञापन
फाइल फोटो

Maruti Suzuki Invicto VS Hyundai alcazar: बिग साइज एसयूवी को लेना हर घर का सपना होता है। बाजार में इस सेगमेंट में दो धाकड़ कार Maruti की Invicto और Hyundai की alcazar मिलती है। आइए आपको इनके फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

Maruti Suzuki Invicto

कार में 2.0-लीटर चार-सिलेंडर हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया जा रहा है। कार में हाईब्रिड और नॉन हाईब्रिड दो इंजन ऑप्शन ऑफर किए जा रहे हैं। फिलहाल इसमें दो ट्रिम Zeta+ और Alpha+ मिलेगा। कार में सात और आठ दो सीट ऑप्शन हैं। इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

 

फाइल फोटो

विज्ञापन

कार में धाकड़ सेफ्टी फीचर्स

Maruti Suzuki Invicto शुरुआती कीमत 24.79 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। कार में पैनोरमिक सनरूफ और सेफ्टी के लिए छह एयरबैग हैं। कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS),ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, ऑटो होल्ड के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, और ISOFIX मिलता है।

ये भी पढ़ेंः 20 kmpl की माइलेज और कीमत 7 लाख से कम, यह है बेस्ट फैमिली कार, जानें फीचर्स

विज्ञापन

Hyundai Alcazar

कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें टर्बों इंजन का भी विकल्प है। कार में सेफ्टी के लिए 6-एयरबैग मिलते हैं। इसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है। कार में 6 और 7 सीट दोनों का ऑप्शन मिलता है। Hyundai Alcazar में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है।

फाइल फोटो

विज्ञापन

कार में पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जिंग

कार में प्रेस्टीज, प्लेटिनम, प्लेटिनम (O) और ट्रिम सिग्नेचर (O) चार ट्रिम ऑफर किए जा रहे हैं। यह कार शुरुआती कीमत 16.74 लाख रुपये में मिलती है। यह धाकड़ कार 116 PS की पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। कार में वॉयस कंट्रोल्ड पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola