Maruti Invicto & Jimny: इंडियन कार मार्केट में मारुति सुजुकी सबसे ट्रस्टेड ब्रांड में से एक है। यही वजह है कि जब कभी मारुति कोई नई कार भी लॉन्च करती है तो लोग उसे खरीदने के लिए टूटकर पड़ते हैं। इसी सेगमेंट में हाल ही में लॉन्च हुई मारुति की Invicto और Jimny इन दिनों हाई डिमांड पर हैं। इन कार का लंबा वेटिंग पीरियड है। आइए आपको दोनों कार के फीचर्स और माइलेज के बारे में बताते हैं।
Maruti Suzuki Invicto
यह कंपनी की हाई क्लास एसयूवी कार है, जिसमें एक संपूर्ण एमपीवी होने की सभी क्वालिटी मौजूद हैं। सबसे पहले बात करते हैं इस कार के धाकड़ इंजन की। इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 183 bhp की पावर और 205 nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कार में 40 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक है।
ये भी पढ़ेंः दुनिया की सबसे बड़ी Hummer, नॉर्मल से तीन गुना बड़ा साइज, जानें कौन है इसका मालिक?
फाइल फोटो
Maruti Suzuki Invicto में शुरुआती कीमत 18.55 लाख
इसमें 23 kmpl की हाई माइलेज है। कार में सेफ्टी के लिए एयरबैग, एबीएस, एडीएएस दिया गया है। Maruti Suzuki Invicto में शुरुआती कीमत 18.55 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पैनोरमिक सनरूफ, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, LED हेडलैम्प्स मिलते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार की करीब दो माह की वेटिंग है।
Maruti Jimny
इस धाकड़ suv की लंबाई 3,985 मिमी, चौड़ाई 16,445 मिमी और ऊंचाई 1,720 मिमी है। कार में 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। बाजार में यह कार शुरुआती कीमत 12.74 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। यह दमदार एसयूवी 6000 आरपीएम पर 104.8 पीएस की पावर और 4000 आरपीएम पर 134.2 एनएम का टॉर्क देती है।
ये भी पढ़ेंः Jaquar Land Rover की इंडिया में बढ़ी मांग, पहली तिमाही में रिकॉर्ड बिक्री
फाइल फोटो
Maruti Jimny में 40 लीटर का फ्यूल टैंक है
इसमें 16.94 kmpl की माइलेज है। इसमें 6 वेरिएंट्स मिलते हैं। Maruti Jimny में 40 लीटर का फ्यूल टैंक है। यह फोर-व्हील ड्राइव (4X4) कार है, जिससे खराब रास्तों पर यह हाई परफॉमेंस देती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार की करीब पांच माह से अधिक की वेटिंग है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines