कार लवर्स के लिए मारुति कंपनी एक बड़ी गुडन्यूज़ लेकर आई है. न्यू लुक, बेहतरीन फीचर्स के साथ मारुति सुजुकी ने भारत में फेसलिफ्टेड ब्रेजा लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती कीमत 7.40 लाख रुपये है. मारुति सुजुकी की इस नई कार में टर्बो-पेट्रोल इंजन है. फेसलिफ्टेड ब्रेजा के जरिए मारुति का मकसद कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपनी कॉम्पिटिटिवनेस को बढ़ाना है. मारुति की इस नई कार का मुकाबला टाटा Nexon, महिंद्रा XUV 3XO, किआ सोनेट जैसी गाड़ियों से है.
ये भी पढ़ें: Honda का बड़ा धमाका! एक साथ पेश की 10 नई बाइक-स्कूटर, भारत का पहला E85 स्कूटर भी शामिल
क्या है नया?
मारुति सुजुकी ने गाडी के फ्रंट लुक पर काफी काम किया है. इसमें रीडिज़ाइन की गई ग्रिल, बदले हुए हेडलैम्प्स और नया बम्पर है, जिसमें तिकोने फॉग लैम्प हाउसिंग दिए गए हैं. SUV में नए डिजाइन के 16 इंच के अलॉय व्हील्स भी गाड़ी की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं. वहीं गाड़ी के केबिन में डुअल-टोन ब्लैक-एंड-ब्राउन थीम और बड़ा 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. साथ ही, इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हेड-अप डिस्प्ले भी है. ये SUV LXi, VXi, ZXi और ZXi+ वैरिएंट्स में मिलेगी.
नए फीचर्स में क्या है?
गाड़ी के नए फीचर्स बेहद धमाकेदार हैं. इसकी फीचर लिस्ट बेहद लंबी है. गाड़ी में हवादार और पावर्ड फ्रंट सीटें, वायरलेस चार्जर, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एयर प्यूरीफायर, ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियर-व्यू मिरर और एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील है. ब्रेजा के नए मॉडल में सेफ्टी फीचर्स पर भी खास ध्यान दिया गया है, जिसमें छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, रियर क्रॉस-ट्रैफ़िक अलर्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड-सीट माउंट्स शामिल हैं. कंपनी ने बताया कि ब्रेजा के नए SUV वर्जन को भारत NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.
इंजन में क्या बदलाव किए?
मारुति सुजुकी ने ब्रेजा के अपग्रेडेड वर्जन में अब भी 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन फिट किया गया है, जो 102 hp की पावर और 139 Nm का टॉर्क देता है. मारुति ने इसमें CNG का ऑप्शन भी दिया है. वहीं कंपनी ने इसमें अंडरबॉडी टैंक दिया है, जिससे बूट स्पेस काफी बचता है. ब्रेजा के नए मॉडल में 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन भी फिट किया गया है, जो 110 hp की पावर और 170 Nm का टॉर्क देता है. ये छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जुड़ा है. वहीं, इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन भी मौजूद रहेंगे.
ये भी पढ़ें: Mahindra ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका! महंगी हुईं ये पॉपुलर गाड़ियां, जानिए कितने बढ़े दाम
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
9 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
11 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
14 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
16 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
16 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines