नई दिल्ली: देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी बहुप्रतिक्षित कॉम्पैक्ट एसयूवी ग्रैंड विटारा (Maruti Suzuki Grand Vitara) को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी द्वारा पेश की जाने वाली सबसे प्रीमियम कार है।
बता दें कि ग्रैंड विटारा को टोयोटा और मारुति सुजुकी की साझेदारी के तहत भारतीय बाजार में लाया गया है। टोयोटा इस एसयूवी अर्बन क्रूजर हाय राइडर के नाम से बेचेगा।
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा (Maruti Suzuki Grand Vitara) की खूबियां
पॉवरट्रेन
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को दो पावरट्रेन- स्मार्ट हाइब्रिड और इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड (आईईडी) में पेश किया गया है।
अभी पढ़ें – Jupiter Celebratory Edition: भारत में इस स्कूटर ने मचा दिया बवाल, अब नया एडिशन उड़ाएगा गर्दा
स्मार्ट हाइब्रिड- स्मार्ट हाइब्रिड एक माइल्ड हाइब्रिड तकनीक पर आधारित है जो ईंधन दक्षता को के साथ ड्राइविंग परफॉर्मेंस को बढ़ाती है। इस तकनीक के तहत ट्रैफिक सिग्नल जैसी जगहों पर इंजन बंद हो जाता है और कार को बैटरी से पॉवर मिलती रहती है। इससे पेट्रोल की खपत में कमी आती है। वहीं, कार की ब्रेकिंग से जो ऊर्जा मुक्त होती है उसे परिवर्तित कर बैटरी में स्टोर कर लिया जाता है और इसका इस्तेमाल कार के टॉर्क और पॉवर को बढ़ाने में किया जाता है।
इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड (आईईएच) – मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा का दूसरा संस्करण एक मजबूत हाइब्रिड है जिसे उन्नत इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड सिस्टम के साथ पेश किया जाता है। IEH शुद्ध इलेक्ट्रिक और पेट्रोल मोड के बीच एक स्वतःस्फूर्त स्विच करता है या दोनों इंजनों की शक्ति का उपयोग करता है।
तकनीकी अपडेट
विटारा को इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड (IEH) या मजबूत हाइब्रिड Zeta Plus या Alpha Plus वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इनमें से एक 1490cc पेट्रोल इंजन 92.45 PS @ 5500 rpm की अधिकतम शक्ति उत्पन्न करता है। वहीं, अधिकतम टॉर्क 122 एनएम @ 4400-4800 है। ट्रांसमिशन ई-सीवीटी है जबकि ड्राइव टाइप 2डब्ल्यूडी है। बैटरी द्वारा दी जाने वाली अधिकतम शक्ति 59KW@3995 rpm है जबकि अधिकतम टॉर्क 141 Nm है। पूरे सिस्टम द्वारा उत्पन्न की गई अधिकतम शक्ति 115.56 PS (85kW) है।
स्मार्ट हाइब्रिड में 1462cc का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 103.06 PS@6000rpm अधिकतम शक्ति उत्पन्न करता है जबकि उत्पन्न अधिकतम टॉर्क 136.8 @ 4400 है। स्मार्ट हाइब्रिड या माइल्ड हाइब्रिड चार प्रकारों सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा में पेश किया जाता है।
ट्रांसमिशन 5MT/6AT है जबकि ड्राइव टाइप 2WD/ ALLGRIP (MT Only) 2WD है। ALLGRIP SELECT ड्राइवर को चार ड्राइविंग मोड (ऑटो, स्पोर्ट, स्नो और लॉक) में से चुनने की पेशकश करता है। सरल शब्दों में, ALLGRIP SELECT मारुति सुजुकी का AWD सिस्टम है, जो ड्राइवर की बेहतर सवारी के लिए पेश किया जाता है।
अभी पढ़ें – Cruise Control: एक्सीलेटर दबा-दबाकर थक गए हैं! तो ये हैं कम बजट में क्रूज कंट्रोल से लैस 16 गाड़ियां
डायमेंशन
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा का डाइमेंशन 4345mm x 1795mm x 1645mm (L x W x H) है। एसयूवी का व्हीलबेस 2600mm है जबकि टर्निंग रेडियस 5.4m है।
ईंधन दक्षता और कीमत
ग्रैंड विटारा में 45 लीटर का ईंधन टैंक है और यह 19.38 किमी/लीटर से 27.97 किमी/लीटर के बीच माइलेज प्रदान कर सकेगी। इस कार की कीमत इसके बेस वेरिएंट सिग्मा के लिए 10.45 लाख रुपए तय की गई है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड ईसीवीटी के लिए 19.65 लाख रुपए तक जाती है।
एसयूवी की शक्ति, माइलेज और समग्र विनिर्देश एक औसत एसयूवी प्रेमी के लिए कार खरीदने के लिए पर्याप्त आकर्षक है। इस प्राइस रेंज के साथ विटारा यह वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट साबित हो सकती है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह कार अपने से ऊपर सेगमेंट की कई गाड़ियों को टक्कर देगी।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
10 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
14 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
16 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
17 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines