Maruti Suzuki Fronx facelift: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने जब नई Fronx को पहली बार भारत में लॉन्च (2023 Auto Expo)किया था तब शायद मारुति को भी पता नहीं होगा कि उसकी यह कार ग्राहकों के दिलों पर राज करेगी। लॉन्च से लेकर अब तक इस किफायती SUV को 2 लाख से ज्यादा ग्राहक मिल चुके हैं। अब खबर आ रही है कि Fronx facelift को भारत में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इस बार इसमें काफी जबरदस्त मिलेगी क्योंकि इसे एडवांस हाइब्रिड सेटअप के साथ लाया जाएगा।
Hybrid Engine के साथ नई Maruti Fronx
मारुति सुजुकी और टोयोटा भविष्य में इलेक्ट्रिक कारो से ज्यादा हाइब्रिड कारों पर फोकस करने में लगी है। इतना ही नहीं अब मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर एसयूवी फ्रोंक्स का फेसलिफ्ट मॉडल लेकर आ रही है। भारत में इसे सबसे पहले हाइब्रिड इंजन मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति सुजुकी Fronx को स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक के साथ 2025 की शुरुआत में पेश करेगी। माना जा रहा है कि नये को अगले साल होने वाले ऑटो एक्सपो 2025 में लॉन्च करेगी।
शानदार माइलेज मिलेगी
नई Maruti Fronx में हाइब्रिड इंजन दिया जाएगा तो बेहतर माइलेज मिलेगी। माना जा रहा है कि इस पावरट्रेन के साथ नई Fronx Facelift से 35 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा की माइलेज मिल सकती है। अगर ऐसा हुआ तो Fronx बन जायेगी देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कॉम्पैक्ट SUV बन जाएगी। वैसे भी भारत में सबसे ज्यादा वो कारें पसंद की जाती हैं जो बेहतर माइलेज देती हैं।
यह भी पढ़ें: धनतेरस पर नई कार की डिलीवरी लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
2025 Maruti Suzuki का प्लान
मारुति सुजुकी 2025 की शुरुआत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार के रूप में नई eVX को पेश करेगी। 2026 में कंपनी हाइब्रिड नेक्स्ट-जेन बलेनो, कॉम्पैक्ट एमपीवी और 2027 तक ऑल न्यू स्विफ्ट हाइब्रिड पेश करने की योजना बनाई है।
Fronx लगातार हो रही है बिक्री
Fronx के लॉन्च होते ही 10 महीने से भी कम समय में इस कार की 1 लाख यूनिट की बिक्री हो गई थी। यह मारुति सुजुकी फ्रोंक्स सबसे तेजी से बिकने वाली एसयूवी बन गई है। इसकें 17 महीनों के अंदर 2 लाख का आंकड़ा पार किया। भारतीय बजार में अपार सफलता के साथ फ्रॉन्क्स ने अफ्रीका और लैटिन अमेरिकी बाजार में भी अपने पैर जमाने शुरू कर दिए हैं। नई हाइब्रिड फ्रोंस की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा रहने वाली है।
भारत में Fronx क्यों इतना बिकती है ?
मारुति सुज़ुकी फ्रोंक्स की सबसे बड़ी खूबी इसका डिजाइन है। इस आप मारुति सुजुकी की अब तक की सबसे स्टाइलिश SUV कह सकते हैं। इतना ही नहीं इसका इंटीरियर भी काफी स्टाइलिश है। इसमें कई अच्छे फीचर्स भी दिए गये हैं। कार की सबसे सीटें भी सोर्स और थोड़ा स्पोर्टी हैं। और आखिर में फ्रोंक्स के बिकने की एक और बड़ी वजह है इसकी परफॉरमेंस…सिटी-हाईवे पर यह कार जमकर चलती है। यही सब वो कारण है जिसकी वजह से इस कार को भारत में खूब पसंद की जा रही है। उम्मीद है जब इस नया मॉडल लॉन्च होगा तो ग्राहकों को कितना पसंद आयएगा
यह भी पढ़ें: Tata Punch CNG Vs Nexon CNG: दोनों में से कौन सी सीएनजी कार चुनें
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
6 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
9 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
10 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
11 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines