धनतेरस पर नई कार की डिलीवरी लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

New car delivery tips: इस फेस्टिव सीजन में अगर आप भी अपनी नई कार की डिलीवरी लेने जा रहे हैं तो आपको भी कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। वरना बाद में दिक्कत हो सकती है।

Car delhivry

Dhanteras new car delivery Tips: इस फेस्टिव सीजन में कार कंपनियां अपनी बिक्री को बढाने के नए-नए ऑफर्स और डिस्काउंट लेकर आई हैं। भारत में ज्यादातर लोग धनतेरस के दिन ही नई कार की डिलीवरी लेने का प्लान करते हैं। नई कार की डिलीवरी लेने का अपना अलग ही मजा है। शायद आपको नहीं पता लेकिन नई कार की डिलीवरी से ठीक पहले शो-रूम पर आपको बुलाया जाता है ताकि आप नई कार का प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन सावधानी से कर सकें। लेकिन अक्सर लोग इस बात को नज़रअंदाज कर जाते हैं और बाद में उन्हें काफी नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसलिए कार की डिलीवरी लेने से पहले ठीक प्रकार से देख लें …हम आपको यहां बता रहे हैं कि प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन के समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

पूरी कार ठीक से करें चेक

कार की डिलीवरी लेने से जब आप Inspection के लिए शो-रूम जाएं तो कार को ध्यान से और तसल्ली से चेक करें। कार में अगर स्क्रैच या डेंट के निशान नजर आयें तो डीलर से बात करें। अपनी कार को लेने से पहले उसकी पूरी बॉडी को ठीक से चेक करने से आपको यह पता चल जाएगा कि जो आपको मिलेगी वो एक दम OK है। क्योंकि एक बार अगर आपने बिना देखे OK कर दिया और बाद में कोई दिक्कत आती है तो आपको ही इसका जिम्मेदार माना जाएगा।

विज्ञापन

इंटीरियर, सीटें और केबिन चेक करें

कार के इंटीरियर को भी ठीक से चेक करें। साथ ही AC चलाकर भी देखें। कार की सभीलाइट्स और स्विच को चेक करें। इसके अलावा केबिन में किसी भी तरह का कोई निशान न हो इस बात की भी तस्सली करa लें। सभी सीटें और मैट्स को ठीक से चेक करें कि कहीं से कटे-फटे ना हो। अगर कुछ खराब लगे तो डीलर से बात करें।

इंजन स्टार्ट करें और AC ऑन करें

इंजन स्टार्ट करके  देखें, अगर इंजन की आवाज़ नॉर्मल है तो ठीक है लेकिन अगर आपको कोई असामान्य आवाज़ सुनाई दे तो तुरंत इसके बारे में डीलर से बात करें। वैसी इस तरह की कोई आवाज़ नही आती। लेकिन फिर भी ऐसा कुछ आपको लगे तो डीलर से बात करें। इसके अलावा कार के AC को भी चेक करें।

विज्ञापन

गाड़ी के सभी पेपर्स को ध्यान से चेक करें

अपनी नई कार के सभी पेपर्स पूरी सावधानी से देखें। एक फ़ाइल बना लें जिसमें  बिल, RC, इंश्योरेंस पेपर, मैन्युअल्स, वॉरंटी कार्ड, रोड साइड असिस्टेंस नंबर और सर्विस बुक जैसे डाक्यूमेंट्स को ध्यान से देख लें। सब कुछ OK होने बाद ही Inspection लेटर पर साइन करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ