Maruti Suzuki Fronx: मारुति सुजुकी अपनी बजट कारों और बेहतर माइलेज के कारण भारतीय कार बाजार में अपना दबदबा रखती हैं। इस बार भी कंपनी ने SUV सेग्मेंट में नया धमाका किया है। हम बात कर रहे हैं Maruti Suzuki Fronx की। इस कार की आहट भर से मार्केट में venue, sonet और punch खरीदने जा रहे लोगों को एक बार इस कार के बारे में सोचने को मजबूर कर दिया है।
यह फीचर्स जो इसे बनाते हैं अलग
Maruti Suzuki Fronx को कंपनी की भविष्य की स्पोर्टी कार के रूप में पेश किया गया है। कार की खासियत है कि इसमें नया एलॉय व्हील जो जेमेट्रिक प्रीक्शन कट डिजाइन में आता है। इसमें फुल LED कनेक्टेड आरसीएल लाइट हैं। कार के फ्रंट में नेक्स वेव ग्रील और क्रिस्टल ब्लॉक LED, DRL हैं। वहीं, हेडलैंप तीन क्रिस्टल डिजाइन में है। इसमें 6 स्पीड ऑटोमेटीक ट्रान्समीशन के साथ पैडल शिफ्टर है। आटो गियर शिफ्ट के साथ स्टाप गो ट्रैफिक सीटी व हाइवे ड्राइविंग है। इसमें क्रूज कन्ट्रोल भी दिया गया है। यह फीचर्स इसे मार्केट में मौजूद किसी भी SUV से अलग बनाते हैं।
Maruti Suzuki Fronx
3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल बूस्टरजेट इंजन
कार में 1.0 लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल बूस्टरजेट और 1.2 लीटर 4-सिलेंडर नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दो ऑप्शन मिल रहे हैं। यह हाइब्रिड इंजन है जो 147.6Nm की टॉर्क और 100bhp का आउटपुट वहीं, 113Nm की टॉर्क और 90bhp का आउटपुट जेनरेट करने की क्षमता रखते हैं।
Maruti Suzuki Fronx
मैनुअल व आटोमेटीक के साथ तीन वेरिएंट
कार में 37 लीटर का फ्यूल टैंक है। वहीं, 195/60 R16 व्हील साइज दिए गए हैं। इसमें 1.2 लीटर इंजन में तीन वेरिएंट सीग्मा, डेल्टा डेल्टा प्लस मैनुअल गियर के साथ आते हैं। आटोमेटेड मैनुअल गियर केवल डेल्टा व डेल्टा प्लस ग्रेड में आता है। उधर, 1.0 लीटर टर्बो इंजन में डेल्टा प्लस, जीटा, अल्फा वेरिएंट में मैनुअल व आटोमेटीक गियर दोनों ट्रांसमिशन का ऑप्शन उपलब्ध है।
Maruti Suzuki Fronx
और पढ़िए –Mahindra Scorpio Classic S5 की लॉन्च से पहले डिटेल्स लीक! MG Hector को दे सकती है टक्कर
9 कलर ऑपशन और 360 डिग्री कैमरा
कार में 9 इंच स्मार्ट प्ले प्रो प्लस इन्फोमेन्ट सिस्टम है। जो HD डिस्प्ले के साथ दिया गया है। इसमें 360 डिग्री वीव कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, हेड्स अप डिस्प्ले, सुजुकी कनेक्ट, कार में नेक्सा ब्लू, आर्कटिक व्हाइट, ग्रेंडीयर ग्रे, अर्थ एन ब्राउन, अर्थएन ब्राउन प्लस ब्लूइश ब्लैक, ओपूलेंट रेड ओपूलेंट रेड प्लस ब्लूइश ब्लैक, स्प्लेंडेड सिल्वर , स्प्लेंडेड सिल्वर प्लस ब्लूइश ब्लैक समेत कुल 9 कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं। फिलहाल कंपनी ने इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है। फिर भी बताया जा रहा है कि नेक्सा मारुति पर कार अप्रैल माह से मिलनी शुरू होगी और इसकी कीमत गभग दस लाख से चौदह लाख के बीच होगी।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
10 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
12 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
15 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines