2023 Bajaj Chetak Premium Edition: लॉन्च हुआ Chetak का नया वर्जन, फीचर से लेकर कलर और कीमत सब कुछ बदला
Edited By Amit Kasana

Bajaj Chetak Premium Edition
Edited By Amit Kasana

Bajaj Chetak Premium Edition
2023 Bajaj Chetak Premium Edition: Bajaj Auto ने Chetak का नया Premium Edition गुरुवार को लॉन्च कर दिया। स्कूटर राइडर्स को बेहतर अनुभव देने के लिए इसमें नए फीचर्स और सुविधाएं जोड़ी गई हैं। वहीं, खासकर युवाओं को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को तीन नए कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा है।
कंपनी के मुताबिक स्कूटर को तीन नए आकर्षक कलर ऑप्शन मैट कोर्स ग्रे, मैट कैरेबियन ब्लू और सैटिन ब्लैक में उतारा गया है। नए वर्जन में बॉडी कलर्ड रियर व्यू मिरर्स, सैटिन ब्लैक ग्रैब रेल, ऑल-कलर एलसीडी कंसोल दिया गया है। स्कूटर में प्रीमियम टू-टोन सीट, और मैचिंग पिलियन फुटरेस्ट कास्टिंग्स को जोड़ा गया है।

Bajaj Chetak Premium Edition
Bajaj Chetak Premium Edition में हेडलैंप केसिंग, ब्लिंकर्स और सेंट्रल ट्रिम एलिमेंट्स अब चमकदार चारकोल ब्लैक थीम में होंगे। कंपनी ने अपनी वेबसाइट और डीलरशिप पर इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। अप्रैल से इसकी डिलीवरी शुरू की जाएगी। अब बजाज चेतक 1.21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के शरूआती कीमत पर मिलेगा। वहीं इसका Premium Edition की कीमत 1.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
स्कूटर सिंगल चार्ज पर 95 km की ड्राइविंग रेंज देता है। इसमें 50.4 V/60.4 Ah क्षमता की बैटरी पैक है।इसमें 63 km प्रतिघंटा की टॉप स्पीड है। इसकी मोटर 4080 पावर की है। कंपनी का दावा है कि उसने अपनी दोपहिया इलेक्ट्रिक व्हीकल सप्लाई चेन का पुनर्गठन किया गया है। जिससे प्रति माह चेतक की 10,000 से अधिक यूनिट्स ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगी।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.