Maruti Suzuki Fronx 2023: इस SUV में नया जेमेट्रिक प्रीक्शन कट डिजाइन और न जानें क्या-क्या फीचर्स, कीमत बस इतनी सी

maruti suzuki fronx, maruti cars, suv cars

Maruti Suzuki Fronx:  मारुति सुजुकी अपनी बजट कारों और बेहतर माइलेज के कारण भारतीय कार बाजार में अपना दबदबा रखती हैं। इस बार भी कंपनी ने SUV सेग्मेंट में नया धमाका किया है। हम बात कर रहे हैं Maruti Suzuki Fronx की। इस कार की आहट भर से मार्केट में venue, sonet और punch खरीदने जा रहे लोगों को एक बार इस कार के बारे में सोचने को मजबूर कर दिया है।

विज्ञापन

यह फीचर्स जो इसे बनाते हैं अलग

Maruti Suzuki Fronx को कंपनी की भविष्य की स्पोर्टी कार के रूप में पेश किया गया है। कार की खासियत है कि इसमें नया एलॉय व्हील जो जेमेट्रिक प्रीक्शन कट डिजाइन में आता है। इसमें फुल  LED कनेक्टेड आरसीएल लाइट हैं। कार के फ्रंट में नेक्स वेव ग्रील और क्रिस्टल ब्लॉक LED, DRL हैं। वहीं, हेडलैंप तीन क्रिस्टल डिजाइन में है। इसमें 6 स्पीड ऑटोमेटीक ट्रान्समीशन के साथ पैडल शिफ्टर है। आटो गियर शिफ्ट के साथ स्टाप गो ट्रैफिक सीटी व हाइवे ड्राइविंग है। इसमें क्रूज कन्ट्रोल भी दिया गया है। यह फीचर्स इसे मार्केट में मौजूद किसी भी SUV से अलग बनाते हैं।

विज्ञापन

Maruti Suzuki Fronx

विज्ञापन

3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल बूस्टरजेट इंजन

कार में 1.0 लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल बूस्टरजेट और 1.2 लीटर 4-सिलेंडर नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दो ऑप्शन मिल रहे हैं। यह हाइब्रिड इंजन है जो 147.6Nm की टॉर्क और 100bhp का आउटपुट वहीं, 113Nm की टॉर्क और 90bhp का आउटपुट जेनरेट करने की क्षमता रखते हैं।

Maruti Suzuki Fronx

विज्ञापन

मैनुअल व आटोमेटीक के साथ तीन वेरिएंट

कार में 37 लीटर का फ्यूल टैंक है। वहीं, 195/60 R16 व्हील साइज दिए गए हैं। इसमें 1.2 लीटर इंजन में तीन वेरिएंट सीग्मा, डेल्टा डेल्टा प्लस  मैनुअल गियर के साथ आते हैं। आटोमेटेड मैनुअल गियर केवल डेल्टा व डेल्टा प्लस ग्रेड में आता है। उधर, 1.0 लीटर टर्बो इंजन में डेल्टा प्लस, जीटा, अल्फा वेरिएंट में मैनुअल व आटोमेटीक गियर दोनों ट्रांसमिशन का ऑप्शन उपलब्ध है।

Maruti Suzuki Fronx

विज्ञापन

और पढ़िए –Mahindra Scorpio Classic S5 की लॉन्च से पहले डिटेल्स लीक! MG Hector को दे सकती है टक्कर

9 कलर ऑपशन और 360 डिग्री कैमरा

कार में 9 इंच स्मार्ट प्ले प्रो प्लस इन्फोमेन्ट सिस्टम है। जो HD डिस्प्ले के साथ दिया गया है। इसमें 360 डिग्री वीव कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, हेड्स अप डिस्प्ले, सुजुकी कनेक्ट, कार में नेक्सा ब्लू, आर्कटिक व्हाइट,  ग्रेंडीयर ग्रे, अर्थ एन ब्राउन, अर्थएन ब्राउन प्लस ब्लूइश ब्लैक, ओपूलेंट रेड ओपूलेंट रेड प्लस ब्लूइश ब्लैक, स्प्लेंडेड सिल्वर , स्प्लेंडेड सिल्वर प्लस ब्लूइश ब्लैक समेत कुल 9 कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं। फिलहाल कंपनी ने इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है। फिर भी बताया जा रहा है कि नेक्सा मारुति पर कार अप्रैल माह से मिलनी शुरू होगी और इसकी कीमत गभग दस लाख से चौदह लाख के बीच होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ