Maruti Suzuki: Maruti Suzuki Jimny अब देश में आधिकारिक तौर पर लॉन्च है। पहली बार ऑटो एक्सपो 2023 में इस कार को दिखाया गया था। ऑटो निर्माता ने आखिरकार अपनी पांच दरवाजों वाली एसयूवी की कीमत की भी अब घोषणा कर दी है। मारुति सुजुकी जिम्नी के बेस मॉडल की कीमत 12.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। एसयूवी के लिए बुकिंग इस साल जनवरी में शुरू हुई थी। डिलीवरी आज से शुरू होगी।
मारुति सुजुकी जिम्नी (5-डोर) ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ जीटा और अल्फा वेरिएंट में उपलब्ध होगी। ऑटो निर्माता का कहना है कि एसयूवी नेक्सा के ‘क्राफ्टेड फ्यूचरिज्म’ के डिजाइन फिलॉसफी को आगे बढ़ाता है, जो नेक्सप्रेशन, नेक्सटेक और नेक्सपीरियंस के तीन प्रमुख स्तंभों को मजबूत करता है।
Maruti Suzuki Jimny: वैरिएंट के हिसाब से कीमत
जिम्नी की कीमतों की घोषणा करते हुए मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ हिसाशी टेकुची ने कहा, ‘भारतीय बाजार में एडवेंचर के प्रतीक लीजेंडरी जिम्नी को पेश करते हुए हमें खुशी हो रही है। हम संभावित ग्राहकों और आलोचकों दोनों से समान रूप से प्राप्त प्रतिक्रिया से प्रसन्न हैं। हमें विश्वास है कि जिम्नी ग्राहकों को #NeverTurnBack के साथ स्वीकार्य होगी।’
ये भी पढ़ेंः किसी में अंडर सीट स्टोरेज ज्यादा तो कोई देता है हाई स्पीड, OLA और Ather में कौन सा बेहतर, जानें कंपैरिजन
क्या है खासियतें
इस एसयूवी द्वारा पेश किए गए डाइमेंशन इसके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी थार की तुलना में छोटे हैं। मारुति सुजुकी जिम्नी की लंबाई 3,985 मिमी, चौड़ाई 16,445 मिमी और ऊंचाई 1,720 मिमी है। इसमें 2,590 मिमी का व्हीलबेस है, जो एकमात्र आयाम है जिसमें जिम्नी ने महिंद्रा की थार को पछाड़ दिया है। बड़े व्हीलबेस के चलते मारुति सुजुकी की नेक्सा जिम्नी में बूट स्पेस 208 लीटर है जिसे पीछे की सीटों को मोड़कर 332 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें चार लोगों के बैठने की जगह है। जिम्नी को चार-स्पीड ऑटोमैटिक या पांच-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाएगा।
मारुति सुजुकी जिम्नी एसयूवी को केवल पेट्रोल इंजन के साथ पेश करेगी। यह स्टार्ट-स्टॉप बटन के साथ K15B पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित होगी, जो 6000 आरपीएम पर 104.8 पीएस जेनरेट करगी। 4000 आरपीएम पर पीक टॉर्क 134.2 एनएम है। जिम्नी में 40 लीटर का पेट्रोल टैंक है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 hr ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
4 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines