किसी में अंडर सीट स्टोरेज ज्यादा तो कोई देता है हाई स्पीड, OLA और Ather में कौन सा बेहतर, जानें कंपैरिजन

OLA S1 Pro price, Ather 450X Gen 3 mileage, auto news, ev scooters, scooters under 1 lakhs

OLA S1 Pro VS Ather 450X Gen 3

OLA S1 Pro VS Ather 450X Gen 3: कुछ लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर में हाई ड्राइविंग रेंज देखते हैं तो किसी को अंडर सीट स्टोरेज ज्यादा चाहिए। आइए आपको आज दो धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर OLA S1 Pro और Ather 450X Gen 3 की कीमत, माइलेज और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

Ather 450X Gen 3 में 22-लीटर की अंडर सीट स्टोरेज

इस दमदार स्कूटर में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और सिंगल रियर शॉक सस्पेंशन हैं। स्कूटर में 22-लीटर की अंडर सीट स्टोरेज दी गई है। Ather 450X Gen 3 एक बार फुल चार्ज होने पर 146 Km तक चलता है। इसमें 6.2 kW की मोटर और 3.7kWh की बैटरी दी गई है।

विज्ञापन

ऑटो-इंडिकेटर ऑफ और नेविगेशन

स्कूटर के फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें ऑटो-इंडिकेटर ऑफ, नेविगेशन, गाइड-मी-होम लाइट्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, डॉक्यूमेंट स्टोरेज, ओटीए (ओवर द एयर) अपडेट और रिमोट चार्ज मॉनिटरिंग जैंसे फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन
OLA S1 Pro price, Ather 450X Gen 3 mileage, auto news, ev scooters, scooters under 1 lakhs

फाइल फोटो्

स्कूटर की टॉप स्पीड 90 Kmph है

स्कूटर की टॉप स्पीड 90 Kmph की है। Ather 450X Gen 3 का वजन 111.6 kg है। स्कूटर में 3300 W की मोटर लगाई गईहै। स्कूटर की सीट हाइट 780 mm का है। फास्ट चार्जर से यह स्कूटर पांच घंटे में चार्ज हो जाता है। इसमें 2 वेरिएंट और 6 कलर ऑप्शन मिलते हैं।

विज्ञापन

12 इंच के टायर और एलईडी हेडलाइट

Ather 450X Gen शुरुआती कीमत 1.11 लाख रुपये एक्स शोरूम में उपलब्ध है। इसके 2 वेरिएंट और 6 कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 12 इंच के टायर हैं। स्कूटर में एलईडी हेडलाइट, सात-इंच की टीएफटी, हिल असिस्ट, ब्लूटूथ कम्पैटिबिलिटी, म्यूजिक और कॉल डिस्प्ले का फीचर है।

विज्ञापन

OLA S1 Pro में एक वेरिएंट और 12 कलर ऑप्शन

स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 170 Km तक चलता है। यह फास्ट चार्जर से 18 मिनट में करीब 75 Km तक चलने के लिए चार्ज हो जाता है। OLA S1 Pro में चार्जिंग पोर्ट, स्प्लिट-स्टाइल पिलियन ग्रैब्रिल, 36-लीटर अंडर-सीट स्टोरेज स्पेस, लॉक, अनलॉक बटन, रिमोट बूट लॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं। स्कूटर में 116 Kmph की टॉप स्पीड है। इसमें 125 kg का वजन है और फिलहाल केवल एक वेरिएंट आता है। इसमें 12 कलर ऑप्शन
मिलते हैं।

OLA S1 Pro price, Ather 450X Gen 3 mileage, auto news, ev scooters, scooters under 1 lakhs

फाइल फोटो

विज्ञापन

6 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है

सामान्य चार्जर से यह स्कूटर 6 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। स्कूटर में 5500 W की मोटर दी गई है और इसकी सीट हाइट 792 mm है। यह शुरुआती कीमत 1.39 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसके आगे और पीछे डिस्क ब्रेक है। स्कूटर में कम्बांइड ब्रेकिंग सिस्टम है। OLA S1 Pro में 8.5 kW की पावर और 58 Nm का पीक टॉर्क है।

वाई-फाई और ब्लूटूथ का फीचर

स्कूटर में फ्रंट में ट्विन-पॉड हेडलाइट, एप्रन-माउंटेड स्लीक एलईडी इंडिकेटर्स, बॉडी कलर्ड फ्रंट फेंडर, कर्वी साइड पैनल, स्लीक एलईडी टेललाइट जैसे फीचर्स हैं। इसमें कॉल अलर्ट, मैसेज अलर्ट, इंफोटेनमेंट, साइड-स्टैंड अलर्ट, एंटी-थेफ्ट अलर्ट, जियो-फेंसिंग, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, ऑनबोर्ड नेविगेशन जैसे फीचर्स हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ