Ertiga Now Get 6 Airbags: मारुति सुजुकी की 7 सीटर फैमिली एमपीवी Ertiga को खरीदना अब और भी फायदेमंद साबित हो सकता है। ग्राहकों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए अब कंपनी ने इसमें 6 एयरबैग्स को स्टैण्डर्ड फीचर के रूप में शामिल कर दिया है। यानी अब Ertiga के बेस वेरिएंट से लेकर टॉप ट्रिम में भी 6 एयरबैग्स मिलेंगे। लेकिन यह भी है कि इससे गाड़ी की कीमत बढ़ जाएगी। ग्राहकों की जेब पर इसका असर तो पड़ेगा पर सेफ्टी भी मिलेगी, जो बेहद जरूरी है। अगर आप भी मारुति की इस 7 सीटर फैमिली कार को खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको Ertiga में मिलने वाले फीचर के बारे में जानकारी दे रहे हैं…
6 एयरबैग्स सभी ट्रिम में
मारुति सुजुकी Ertiga में 6 एयरबैग्स अब स्टैण्डर्ड फीचर के तौर पर मिलेंगे लेकिन उसी के साथ इस गाड़ी की कीमत में करीब 1.40% का इजाफा हो गया है। इस गाड़ी की कीमत 9.12 लाख रुपये से लेकर 13 40 लाख रुपये तक जाती है। सेफ्टी के रूप में अब इस गाड़ी में 6 एयरबैग्स के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD, ESP, हिल होल्ड असिस्ट, ब्रेक असिस्ट और 3 पॉइंट सीट बेल्ट जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। मारुति अपनी सभी गाड़ियों में 6 एयरबैग्स को स्टैण्डर्ड फीचर के रूप में शामिल कर रही है। अभी हाल ही में कम्पनी ने Baleno, Alto K10, Celerio, Wagon R और Eeco में 6 एयरबैग्स को स्टैण्डर्ड फीचर के रूप में शामिल किया है।
इंजन और पावर
परफॉरमेंस के लिए Ertiga में 1.5L K-Series स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल लगा है जो 75.8 kW की पावर और 139 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड AT गियरबॉक्स से लैस है। इसमें CNG का भी ऑप्शन दिया गया है। पेट्रोल मोड पर यह 20.53 km/l का माइलेज और CNG मोड पर 26km/kg का माइलेज मिलता है।
यह भी पढ़ें: महज 48 महीने में 6 लाख ग्राहकों ने खरीदी ये SUV, सेफ्टी में मिली 5 स्टार रेटिंग
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
6 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
7 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines