महज 48 महीने में 6 लाख ग्राहकों ने खरीदी ये SUV, सेफ्टी में मिली 5 स्टार रेटिंग

Tata punch: October 2021 में जब पहली बार टाटा मोटर्स ने पंच को पहली बार भारत में लॉन्च किया था, तब शायद इस बात की भी उम्मीद नहीं थी कि पंच इतनी बड़ी हिट होगी। लेकिन ग्राहकों ने इस गाड़ी को जमकर खरीदा।

TATA PUNCH

टाटा मोटर्स की सबसे सस्ती SUV ‘Punch’ ने बिक्री का नया रिकॉर्ड बना लिया है। महज 4 साल (48 महीने) में पंच की 6 लाख यूनिट्स बिक चुकी हैं। कंपनी के मुताबिक पंच ICE को 70% ऐसे ग्राहकों ने खरीदना जो पहली बार कार खरीदते हैं। इसके अलावा पंच की कुल बिक्री का 42% शेयर Tier 2 सिटी से आया है। सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में टाटा पंच सबसे ज्यादा पॉपुलर एसयूंवी है। इस साल जनवरी से लेकर जून तक पंच की 84,579 यूनिट्स की बिक्री हुई। टाटा मोटर्स की कुल पैसेंजर व्हीकल बिक्री में 36% योगदान  पंच  का ही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

टाटा पंच का अब का सफ़र

October 2021 में जब पहली बार टाटा मोटर्स ने पंच को पहली बार भारत में लॉन्च किया था, तब शायद इस बात की भी उम्मीद नहीं थी कि पंच इतनी बड़ी हिट होगी। लेकिन ग्राहकों  ने इस गाड़ी को जमकर खरीदा। आइये देखते पंच का सब तक का सफर…

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 

अगस्त 2022

विज्ञापन

1 लाख यूनिट्स बिकी

मई 2023

विज्ञापन

2 लाख यूनिट्स बिकी

दिसम्बर  2023

विज्ञापन

3 लाख यूनिट्स बिकी

जुलाई 2024

विज्ञापन

4 लाख यूनिट्स बिकी

जनवरी 2025

विज्ञापन

5 लाख यूनिट्स बिकी

जुलाई 2025

विज्ञापन

6 लाख यूनिट्स बिकी

विज्ञापन

अक्टूबर 2021 में टाटा ने पंच को 5.49 (ex-showroom) लाख रुपये की शुरूआती कीमत में पेश किया था। सेफ्टी में इसे 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी हैं। इसके CNG की वेरिएंट की कीमत 7.25 लाख रुपये और पंच इलेक्ट्रिक की कीमत 11.99 लाख रुपये से शुरू होती है। ग्राहक इसे अपनी जरूरत के हिसाब से खरीद सकते।

इसमें 1.2 लीटर का 3 सिलिंडर का पेट्रोल इंजन लगा है। इंजन शोर जरूर करता है लेकिन पेर्फोर्मंस के मामले में यह काफी अच्छा है। इस गाड़ी में स्पेस अच्छा मिल जाता है और 5 लोग इसमें आसानी से बैठ सकते हैं। डिजाइन के मामले में पंच अच्छी कार है। सोर्स के मुताबिक टाटा मोटर्स जल्द ही पंच का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ