Maruti e Vitara Crash Test: इस साल भारतभारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 (Bharat Mobility Expo 2025) में मारुति सुजुकी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक विटारा को पेश किया था। 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने वाली e Vitara जल्द ही भारत में लॉन्च होने जा रही है। लेकिन लॉन्च से पहले ही इसका क्रैश टेस्ट हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Maruti e-Vitara ने अलग–अलग क्रैश टेस्ट पास कर लिए हैं। हालांकि, यह अभी भारत NCAP या ग्लोबल NCAP का आधिकारिक टेस्ट नहीं है, बल्कि मारुति सुजुकी का इंटरनल लेवल वाला टेस्ट हुआ है। जानकारी के लिए बता दें कि e-Vitara सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि यूरोप समेत कई ग्लोबल मार्केट में भी बेची जाएगी। उम्मीद है e-Vitara क्रेश टेस्ट में ज्यादा अंक प्राप्त करे।
7 एयरबैग्स से मिलेगी पूरी सेफ्टी!
नई e Vitara को नए प्योर इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, इसमें 49kWh और 61kWh का बैटरी पैक दिया है, जिनकी रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा है। e Vitara का निर्माण गुजरात प्लांट में किया जाएगा, जहां से जापान और यूरोप में निर्यात होगी और इसे नेक्सा आउटलेट्स के माध्यम से बेचा जाएगा।
यह भी पढ़ें: CNG Car Driving Tips: सीएनजी कार चलाते हैं तो कर लें ये 5 काम, तेजी से बढ़ेगी माइलेज और परफॉरमेंस
सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 360-डिग्री कैमरे और लेवल–2 ADAS जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 4,275mm, चौड़ाई 1,800mm, ऊंचाई 1,635mm, व्हीलबेस 2,700mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 180mm है। इसकी एक्स–शोरूम कीमत 18 से 20 लाख रुपये के आस–पास हो सकती है। इसमें दी गई ड्राईवर सीट को 10 तरीके से एडजस्ट किया जा सकता है।
बुकिंग शुरू!
खबर आ रही है कि e-विटारा की बुकिंग शुरू हो गई है। ग्राहक 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं। लेकिन बुकिंग सिर्फ डीलरशिप स्तर पर हो रही है, कंपनी की तरफ से अभी कोई अपडेट नहीं हुआ है। देखना होगा भारत में जब इसे लॉन्च किया जाएगा तो कितनी होगी इसकी कीमत।
यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki Wagon R पर 63000 का डिस्काउंट, मारुति ने किया स्टॉक क्लियर
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines