Maruti Suzuki Wagon R पर 63000 का डिस्काउंट, मारुति ने किया स्टॉक क्लियर

Maruti Suzuki Wagon R Offers Cash Discounts: बिक्री के मामले में मारुति सुजुकी वैगन-आर इस समय देश की नंबर वन कार है। अगर आप इस कार को इस महीने ख़रीदने की सोच रहे हैं तो आपको इस कार पर काफी बड़ा डिस्काउंट का लाभ मिल सकता है।

maruti-suzuki-wagon-r-discount-up-to-63000-in-february-2025

Maruti Suzuki Wagon R File Photo

विज्ञापन

Maruti Suzuki Wagon R Offers Cash Discounts: मारुति सुजुकी अपनी बिक्री को बूस्ट करने की पूरी कोशिश में लगी है। कुछ समय पहले तक कंपनी अपनी फैमिली कार वैगन-आर पर 48,100 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही थी, लेकिन अब इस डिस्काउंट को और बड़ा कर दिया है। अब ग्राहकों को काफी फायदा मिलने वाला है। यह कार इस बार देश की बेस्ट सेलिंग कार बन चुकी है और ऊपर से इस पर मिलने वाला यह डिस्काउंट इसकी बिक्री को बूस्ट करने का काम कर सकता है। आइये जानते हैं इंडिया की फेवरेट कार पर अब कितनी बचत की जा सकती है।

विज्ञापन

Wagon R पर 63,100 का डिस्काउंट

मारुति सुजुकी वैगन-आर पर इस महीने आप पूरे 63100 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये डिस्काउंट इस कार के MY 2024 और MY 2025 मॉडल पर दे रही है। इस इस डिस्काउंट का फायदा 28 फरवरी तक उठाया जा सकता है। डिस्काउंट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें।

विज्ञापन

Maruti Wagon R, Maruti Wagon R mileage, Maruti Wagon R features, Maruti Wagon R price, Maruti Wagon R sales, Maruti Wagon R diwali discount,

दो इंजन ऑप्शन

विज्ञापन

Maruti Suzuki Wagon-R में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें 1.0L और 1.2L के पेट्रोल इंजन मिलते हैं। वैगन–आर में आपको CNG का भी ऑप्शन मिलता है। CNG पर यह कार 34.04 km/kg की माइलेज देती है। इसमें ऑटोमैटिक और मैनुअल दो ट्रांसमिशन मिलते हैं। Wagon-R में स्पेस काफी बढ़िया मिल जाता है इसलिए फैमिली क्लास को यह काफी पसंद आती है। सामान रखने के लिए भी इसमें खूब जगह मिल जाती है

बढ़िया फीचर्स

विज्ञापन

Wagon R की एक्स-शोरूम कीमत 5.54 लाख रुपये से लेकर 7.25 लाख रुपये तक जाती है। 5 लोग बहुत ही आराम से इसमें बैठ सकते हैं। इसमें 7 इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। यह स्मार्टफोन नेविगेशन और 4-स्पीकर के साथ प्रीमियम साउंड से लैस है। सेफ्टी के लिए इसमें दो एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, हिल होल्ड कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स हैं। छोटी फैमिली के लिए यह एक परफेक्ट कार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ